एक्सप्लोरर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में भारत को 1-0 से हराया, बारिश की वजह से रद्द हुआ तीसरा मुकाबला

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ खेली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया. सीरीज का आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया.

India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड ने भारत को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से हरा दिया है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया. लेकिन यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवरों में 220 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवरों में 104 रन ही बना पायी. इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द कर दिया गया. सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था. जबकि इसके बाद दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए. इस सीरीज में टीम इंडिया की कई कमियां सामने आईं. 

तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई. टीम ने 47.3 ओवरों में ऑल आउट होने तक 219 रन बनाए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर ने टीम का मान रख लिया. सुंदर ने दमदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंनने 64 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. सुंदर की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. श्रेयस अय्यर ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके लगाए. इन दोनों ही खिलाड़ियों के अलावा कोई कुछ खास नहीं कर पाया. शिखर धवन 28 रन बनाकर आउट हुए. इसी तरह पूरी टीम ऑल आउट हो गई.

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 57 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया. डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. केन विलियमसन भी नाबदा रहे. 

टीम इंडिया के लिए एक मात्र विकेट उमरान मलिक ने लिया. उन्होंने 5 ओवरों में 31 रन दिए. अर्शदीप सिंह ने भी प्रभावी गेंदबाजी की. उन्होंने 5 ओवरों में 21 रन देकर एक मेडन ओवर निकाला. दीपक चाहर ने 5 ओवरों में 30 रन दिए. वाशिंगटन सुंदर ने 3 ओवरों में 16 रन दिए.

यह भी पढ़ें : Yuvraj Singh ने सालगिरह पर हेजल कीच और बेटे ओरियन के साथ शेयर की फोटो, लिखा दिलचस्प कैप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget