एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd Test: वानखेड़े की पिच को लेकर टिम साउथी ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- यहां गेंद स्विंग...

India vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के सीनियर मीडियम पेसर टिम साउथी का मानना है कि मुंबई में तापमान गिरने और लंबे समय तक कवर बिछे होने से तेज गेंदबाजों को यहां स्विंग मिलेगी.

Tim Southee On Wankhede Pitch: न्यूजीलैंड के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउथी का मानना है कि मुंबई में तापमान गिरने और लंबे समय तक कवर बिछे होने से तेज गेंदबाजों को यहां स्विंग मिलेगी. साउथी ने पिछले टेस्ट में कानपुर की सपाट पिच पर भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था.

ऐसी संभावना है कि वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ नील वैगनर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया जाए. हालांकि, साउथी ने इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया.

यह पूछने पर कि भारी बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को कितनी मदद मिलेगी, उन्होंने कहा, "कुछ कहा नहीं जा सकता. हमें इंतजार करना होगा. हमें इसके अनुकूल ढलना होगा. कवर बिछे होने से स्विंग मिल सकती है."

उन्होंने आगे कहा, "विकेट काफी समय से कवर के नीचे हैं. देखते हैं कि कल कैसा रहता है. उम्मीद है कि गैरी और केन इसका मुआयना करेंगे. यह अलग तरह की चुनौती है, लेकिन विकेट कैसा भी हो, हमें उसके अनुकूल ढलना होगा."

वैगनर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "केन और गैरी इस पर फैसला लेंगे. विकेट को देखकर और मौसम के अनुसार ही फैसला लिया जायेगा." साउथी ने कहा कि मुंबई टेस्ट उनकी टीम के लिये नयी चुनौती होगा. उन्होंने कहा, "कानपुर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अब वह बीत चुका है. अब हमें नयी चुनौती का सामना करना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget