एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd Test: पहली पारी में टीम इंडिया 242 रनों पर हुई ऑलआउट, पुजारा, शॉ और विहारी के अर्धशतक

टीम इंडिया की तरफ से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरूआत की जहां पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. भारत का पहला विकेट 30 रन पर गिरा जब मयंक अग्रवाल मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले इनिंग्स में टीम इंडिया एक बार फिर सस्ते में ऑल आउट हो गई है. यहां टीम इंडिया 242 रनों पर ही ऑल आउट हो गई जहां मैच के हीरो एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जेमिसन रहे उन्होंने 45 रन देकर 5 विकेट लिए. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विहारी ने बनाए जो 55 रन हैं. टीम इंडिया की तरफ से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरूआत की जहां पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. भारत का पहला विकेट 30 रन पर गिरा जब मयंक अग्रवाल मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पुजारा और शॉ ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 80 रनों तक पहुंचाया लेकिन तभी शॉ अर्धशतक जमाकर 54 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर पुजारा का साथ देने कप्तान विराट कोहली आए. लेकिन उनका खराब फॉर्म एक बार फिर टीम इंडिया के लिए चिंता की खबर बना जब वो सिर्फ 3 रन बनाकर साउदी के शिकार हो गए. अब क्रीज पर पिछले मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे आए लेकिन वो भी 7 रनों पर पवेलियन लौट गए. रहाणे के जाने के बाद पुजारा और विहारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े. इस बीच पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. विहारी ने भी पुजारा का बखूबी साथ देते हुए 55 रनों की पारी खेली, लेकिन नील वेग्नर की एक गेंद 194 के कुल स्कोर पर उन्हें पवेलियन पहुंचाने में सफल रही. विहारी ने 70 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे. पुजारा अभी भी 135 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक छह चौके लगाए हैं. विहारी के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई. चायकाल के बाद पुजारा भी 54 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद टीम इंडिया ने पंत और जडेजा को भी गंवा दिया. अब टीम के लिए सभी बल्लेबाज आए और गए राम की तरह थे और इस तरह पूरी टीम 242 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. यहां न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इससे पहले, बारिश के कारण मैच थोड़ी देर से शुरू हुआ. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget