एक्सप्लोरर

IND vs NZ राजकोट टी 20: मुनरो का तूफानी शतक, भारत के सामने विशाल लक्ष्य

टी 20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक कॉलिन मुनरो ने खेली तूफानी शतकीय पारी

नई दिल्ली: राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी 20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. टी 20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक कॉलिन मुनरो (नाबाद 109 रन 58 गेंद) की तूफानी शतकीय पारी और मार्टिन गप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बनाए. मुनरो के अलावा गप्टिल ने 45 और टॉम ब्रूस ने नाबाद 18 रन बनाए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गप्टिल और कॉलिन मुनरो की जोड़ी ने पहले पावरप्ले में 48 रन जोड़े. साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए दोनों ने इस दौरे में चार मैच के बाद पहली बार टीम को शतकीय शुरुआत दी.

युजवेन्द्र चहल ने गप्टिल को पांड्या के हाथों आउट करा कर टीम को पहली सफलता दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 105 रन जोड़े. अपने 41 गेंद की पारी में गप्टिल ने तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए.

गप्टिल के आउट होने के बाद विलियमसन मैदान पर आए लेकिन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शिकार बनाया. हालांकि मुनरो पर विकेट गिरने का दबाव बिलकुल नहीं था और उन्होंने हर भारतीय गेंदबाज की जमकर खबर ली. उन्होंने 26 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया.

भारतीय टीम को 16वें ओवर में एक आस दिखी लेकिन चहल ने मुनरो का कैच छोड़ कर उन्हें बड़ा जीवनदान दे दिया. उस वक्त मुनरो 39 गेंद पर 79 रन बनाकर खेल रहे थे. शतक के करीब मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए मुनरो ने 54 गेंद पर अपना दूसरा टी 20 शतक पूरा किया. इस शतक से साथ मुनरो एक साल में दो टी 20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. अपनी पारी में मुनरो ने सात चौके और इतने ही छक्के लगाए.

भारत के लिए चहल और सिराज ही सफलता हासिल कर पाए. पहला मैच खेल रहे सिराज काफी मंहगे साबित हुए उन्होंने अपने चार ओवर में 53 रन लुटाए.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget