एक्सप्लोरर

IND vs NZ: दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग XI में बदलाव तय, उमरान मलिक को मिल सकता है मौका

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है. इस मुकाबले में उमरान मलिक को खेलने का मौका मिल सकता है.

India Probable Playing XI For 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मेहमान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. न्यूजीलैंड को सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना ही होगा. अगर कीवी ऐसा नहीं कर पाती है तो उसके हाथ से सीरीज फिसल जाएगी. हैदराबाद में खेल गया पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया श्रृंखला में 1-0 से आगे है. रोहित शर्मा एंड कंपनी जब दूसरे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा सीरीज में अजेय बढ़त लेने का होगा. इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है. उमरान मलिक को दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. आइए आपको दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.

उमरान को मिल सकता है मौका

हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित रहे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने भारत के बॉलर्स पर जमकर प्रहार किया था. उस मुकाबले में उमरान मलिक की कमी खली थी. भारत के लिए दूसरा मुकाबला अहम है. इसलिए रोहित शर्मा बिना कोई प्रयोग किए उमरान मलिक को मौका देना चाहेंगे. क्योंकि उमरान के पास वह गति है जिसके चलते गेंदबाजों को बीट कर सकते हैं. न्यूजलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उनका खेलना तय है.

भारत में पहली जीतने का इंतजार 

न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है. हालांकि अब सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद कीवियों की चुनौती बढ़ गई है. उसे सीरीज पर कब्जा करने के लिए शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे. कीवी टीम अब तक भारतीय सरजमीं पर 6 बार दिवपक्षीय सीरीज खेल चुकी है. लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड साल 1988-89 में पहली बार भारत वनडे सीरीज खेलने आया था. बीते 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार भारत का टूर कर चुका है. लेकिन उसे एक बार भी एकदिवसीय सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली. भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में रहा. तब कीवी टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची था. जहां टीवीएस कप के खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. लेकिन इस बार न्यूजीलैंड की टीम इतिहास बदलना चाहेगी. 

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सू्र्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें:

Sarfaraz Khan पर भड़के BCCI सिलेक्टर, कहा- उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहिए, बयानों से नहीं बनेगी बात...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget