एक्सप्लोरर

IND vs IRE: तीसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs IRE 3rd T20: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार, 23 अगस्त को खेला जाएगा. जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन.

IND Vs IRE 3rd T20: टीम इंडिया बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. 

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया जहां तीसरा टी20 जीतकर आयरलैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. वहीं मेज़बान टीम की नजरें अपनी साख बचाने पर रहेंगी. तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

भारतीय टीम जहां बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आज़माना चाहेगी. वहीं आयरलैंड खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जगह कुछ नए चेहरों को मौका देना चाहेगी. इसमें रॉस अडायर और गैरेथ डेलेनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. 

3 बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

तीसरे टी20 में 29 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. वह टीम में संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है. तेज गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव हो सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप में से किसी को रेस्ट देकर मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है. 

पिच रिपोर्ट 

डलबिन के द विलेज में वैसे तो बड़े स्कोर ज्यादा देखनो को मिलते हैं, लेकिन पहले टी20 में यहां की पिच काफी स्लो रही थी. दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम 18 ओवर तक तेजी से रन नहीं बना रही थी, लेकिन अंतिम दो ओवर में 42 रन बने और फिर स्कोर 180 के पार गया. पिच एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली हैं. वहीं तीसरे टी20 में हमें एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

मैच प्रिडिक्शन

पहले दोनों टी20 टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिए, लेकिन तीसरे टी20 में आयरलैंड की टीम भारत की युवा टीम को टक्कर दे सकती है. फिलहाल हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि तीसरे टी20 में भी टीम इंडिया की जीत होगी. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और मुकेश कुमार. 

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- रॉस अडायर, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​थियो वैन वोर्कोम और बेंजामिन व्हाइट. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget