एक्सप्लोरर

Dublin Weather Update: क्या बारिश फिर से बिगाड़ सकती है भारत-आयरलैंड मैच का मजा? जानिए क्या कहती है वेदर रिपोर्ट

IND vs IRE T20 Series: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रात 9 बजे डबलिन में खेला जाएगा.

IND vs IRE 2nd T20, Weather Report: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) की टीमें आज रात एक बार फिर डबलिन (Dublin) में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच पिछला (26 जून) मुकाबला भी यहीं हुआ था. उस मुकाबले में बारिश की वजह से खेल बड़ी देर तक शुरू नहीं हो पाया था. बारिश प्रभावित यह मैच महज 12-12 ओवर का रखा गया था. यहां आज (28 जून) होने वाले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा फिर से दिख सकता है. 

डबलिन की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को यहां बादल छाए रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की 70% संभावना है. शाम के वक्त तो बारिश के 100% आसार बताए गए हैं. यहां दिन में हवा की स्पीड लगभग 30-50 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. आर्द्रता करीब 54 फीसदी रहने का अनुमान है.

सीरीज लेवल करना चाहेगी आयरलैंड
दो मैचों की टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला आयरलैंड ने गंवा दिया था. 12-12 ओवर के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब आयरलैंड की कोशिश आज का मुकाबला जीतकर सीरीज को लेवल पर लाने की होगी. वहीं, भारतीय टीम की नजर अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की लीडरशिप में पहली सीरीज जीत पर रहेगी.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:

भारतः ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल.

आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनॉर ऑलफर्ट और जोश लिटिल.

यह भी पढ़ें..

IND vs IRE: अगले साल IPL खेलता नजर आ सकता है आयरलैंड का यह खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

IND vs ENG Test Records: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर, टॉप-5 में कोहली भी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget