एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा गांगुली-गंभीर का रिकॉर्ड, रांची में रच दिया इतिहास

India vs England: यशस्वी जायसवाल ने शानदार बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ रांची में अर्धशतक जड़ा. यशस्वी ने इसके साथ ही गांगुली और गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Yashasvi Jaiswal India vs England: यशस्वी जायसवाल ने भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा. यशस्वी ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत के लिए पहली पारी में हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने इसके साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली. यशस्वी ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वे भारत के लिए एक टेस्ट में सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लेफ्ट हैंड बैटर बन गए हैं.

दरअसल यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस मामले में गंभीर और गांगुली को पछाड़ दिया है. यशस्वी ने खबर लिखने तक 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 599 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान दो दोहरे शतक भी लगाए हैं. यशस्वी ने राजकोट और विशाखापट्टनम टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया था.

सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में 534 रन बनाए थे. वे यशस्वी से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर थे. लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं. गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में 463 रन बनाए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में 445 रन बनाए थे. 

गौरतलब है कि यशस्वी का अब तक करियर शानदार रहा है. उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 915 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. इसके साथ 2 दोहरे शतक भी लगाए हैं. यशस्वी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 214 रन रहा है. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है.

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो यशस्वी ने पहली पारी में दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 96 गेंदों में 54 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. टीम इंडिया ने टी-ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान के साथ 131 रन बनाए. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लग सकता है बड़ा झटका, IPL के पहले अंगूठा तुड़वा बैठे कॉनवे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
चेज में विराट कोहली का नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 
चेज में विराट कोहली का नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
IND vs NZ 1st ODI Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी
Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget