एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को मिलेगा मौका? इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग XI

India Playing 11 Against England: 2024 टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार, 27 जून को दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. जानें इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 Against England in Semi Final: फटाफट क्रिकेट के वैश्विक टूर्नामेंट यानी टी20 वर्ल्ड कप अब खत्म होने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, 27 जून की सुबह टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. फिर उसी रात में दूसरा सेमीफाइनल होगा. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यहां जानें सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

सेमीफाइनल मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, किंग कोहली की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है. वह इस टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. फिर भी सेमीफाइनल में कप्तान रोहित एक बार फिर उनपर भरोसा कर सकते हैं. ऐसे में यशस्वी जायसवाल को एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. 

तीन नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिखेंगे. इसके बाद टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आएंगे. वहीं पांच नंबर पर एक बार फिर शिवम दुबे खेल सकते हैं. ऐसे में संजू सैमसन को भी बेंच पर ही बैठना होगा. फिर हार्दिक पांड्या एक्शन में दिखेंगे. हार्दिक इस विश्व कप में गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी रहे हैं. 

फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं रोहित

स्पिन विभाग में एक बार फिर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. इसका कारण यह है कि जडेजा और अक्षर बल्ले से भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दिखेंगे. इन दोनों का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी टीम में मौजूद हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget