एक्सप्लोरर

IND Vs ENG Women: हरमनप्रीत की टीम के पास है इतिहास रचने का मौका, शेफाली वर्मा से हैं बड़ी उम्मीदें

IND Vs ENG Women: भारतीय टीम के पास आखिरी टी20 मुकाबला जीतकर इतिहास रचने का मौका है. भारतीय महिला टीम ने 2019 के बाद ही कोई भी टी20 सीरीज अपने नाम नहीं की है.

IND Vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाना है. इंडिया के पास आखिरी मुकाबला जीतकर 2019 के बाद पहली इंटरनेशनल सीरीज नाम करने का मौका है. भारत को हालांकि सीरीज जीतने के लिए निर्णायक मुकाबले में अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

भारत ने अच्छी फील्डिंग के साथ स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रविवार को दूसरे टी20 में जीत हासिल की थी. इसी जीत के साथ भारत टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी पर पहुंच गया था.  अब हरमनप्रीत कौर और उनकी खिलाड़ियों के पास 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद पहली टी20 सीरीज अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है.

इंग्लैंड की टीम ने पिछले मैच में बेहतर स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवाया था. इंग्लैंड हालांकि तीसरे टी20 में जोरदार वापसी करना चाहेगा. इससे पहले इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में भी तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को मात दी थी. 

मिडिल ऑर्डर से सहयोग की उम्मीद

भारत की जीत में शेफाली वर्मा और स्पिनरों ने अहम भूमिका निभायी थी. लेकिन अब टीम को मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के सपोर्ट की भी जरूरत है. कप्तान हरमनप्रीत का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है. हरमनप्रीत पिछले मैच में तीसरे नंबर पर उतरी और उन्होंने कुछ रन भी बनाये. 

भारतीय टीम शेफाली से मिली प्रभावशाली शुरुआत के बावजूद रन गति बरकरार नहीं रख पायी थी. दूसरी तरफ इंग्लैंड ने विकेट गिरने के बावजूद रन गति प्रभावित नहीं होने दी थी. भारत को यदि 160 से अधिक का स्कोर बनाना है तो उसे विकेट बचाये रखने पर ध्यान देने के बजाय अधिक आक्रामकता दिखानी होगी.

इंग्लैंड पिछली हार से सबक लेकर बुधवार को कोई कसर नहीं छोड़ेगा. उसकी खिलाड़ियों ने पिछले मैच में हड़बड़ाहट दिखायी जिसका परिणाम यह रहा कि चार बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे. टीम ऐसी स्थिति से बचना चाहेगी.

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर.

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, अन्या श्रुबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, डैनी वाइट.

IPL 2021: श्रेयश अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय, इस कैंप में हुआ सिलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget