एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के सामने क्यों बार-बार फेल हो रहे बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताई वजह

IND vs ENG Test Series: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड आउट किया. बुमराह के सामने स्टोक्स हर बार फंसे हुए दिख रहे हैं.

Jasprit Bumrah vs Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान और मौजूदा समय के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक कोई कमाल नहीं कर सके हैं. पांच मैचों की इस सीरीज के पहले दो मैचों में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को काफी तंग किया है. बुमराह ने दोनों टेस्ट मैचों में स्टोक्स को बोल्ड आउट किया. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया है कि आखिर क्यों स्टोक्स बार-बार बुमराह के सामने फेल हो रहे हैं.  

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह की गति को समझने में परेशानी हो रही है. स्काई क्रिकेट ने माइकल आथर्टन के हवाले से कहा, "उनकी (जसप्रीत बुमराह) गेंद की गति को समझना कठिन है और मैंने स्टोक्स के साथ ऐसा देखा है जबकि स्टोक्स तेज गेंदबाजी का शानदार खिलाड़ी है. हालांकि, उन्होंने बुमराह को लेकर जल्दबाजी की है. वह गति को समझने के लिए संघर्ष कर रहा है और जब उसने (बुमराह) उसे आउट किया तो ऐसा लगता है कि गेंद नीची रही है, लेकिन इसने गति के मामले में भी उसे पछाड़ दिया."

पहले दो टेस्ट में 15 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 रन देकर 6 विकेट चटकाए और उनकी गेंदबाजी का मुख्य आकर्षण ओली पोप यॉर्कर गेंद पर बोल्ड करना था. आथर्टन ने स्वीकार किया कि बल्लेबाज इस पर शायद ही कुछ कर सकता था. उन्होंने कहा, यह शानदार यॉर्कर था, है ना? मुझे समझ नहीं आता कि पोप इसमें क्या कर सकता था. 

15 फरवरी से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट 

बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 399 रन बनाने थे, लेकिन मेहमान टीम सिर्फ 292 रन ही बना सकी. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट झटके. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget