एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: शार्दुल और अंशुल कंबोज Out, कुलदीप, अर्शदीप IN, पांचवे टेस्ट के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 'द ओवल' पर खेला जाएगा. इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं, सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में ये टेस्ट जीतना है.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पांचवा टेस्ट जीतना बहुत जरुरी है, क्योंकि अगर ये टेस्ट ड्रा भी हुआ तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी. सीरीज का ये आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसमें शुभमन गिल एंड टीम की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह किसी अन्य गेंदबाज को मौका मिल सकता है. इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 टीम चुनी है.

वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 में अंशुल कंबोज को शामिल नहीं किया, जिन्हे चौथे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. उन्होंने अपनी टीम में अर्शदीप सिंह को शामिल किया है, जो अगर खेले तो ये उनका डेब्यू टेस्ट होगा. उन्होंने भी साईं सुदर्शन पर भरोसा किया है, जो चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए थे.

वसीम जफ़र द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.

शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं, कुलदीप यादव शामिल

वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 में शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं दी है, ठाकुर का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने इस सीरीज में खेले 2 टेस्ट में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं, जो पहले टेस्ट की दूसरी पारी में लिए थे. वह 3 पारियों में सिर्फ 46 रन ही बना पाए थे.

द ओवल ग्राउंड पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड

द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया ने इससे पहले 15 टेस्ट खेले हैं. इनमें से इंडिया को सिर्फ 2 में जीत मिली है जबकि इंग्लैंड ने 5 मैचों में भारत को हराया है. 1 मैच भारत इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया से हारी है, जबकि भारत ने यहां 9 मैच ड्रा पर समाप्त किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget