एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: 'कर्म बदला लेते हैं...' गंभीर पर निकाली भड़ास? टेस्ट टीम से बाहर हुए खिलाड़ी के पोस्ट से मचा बवाल

भारतीय टीम के खिलाड़ी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हलचल मचा दी है. कई फैंस और क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट कहीं न कहीं टेस्ट टीम के चयन से जुड़ी नाराजगी को लेकर है.

IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैंचो की टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के खिलाड़ी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में कर्मो के फल की बात कही गई है. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच अब उनके इस पोस्ट को लेकर चर्चा गर्म है कि क्या यह खिलाड़ी टीम चयन से नाराज हैं और क्या उनका इशारा टीम मैनेजमेंट या कोच गौतम गंभीर की तरफ है? हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, जो अभी इंग्लैंड से भारत लौटे हैं.

मुकेश कुमार ने पोस्ट में क्या लिखा?

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया और वह बाकी खिलाड़ियों के साथ भारत लौट आए थे. 18 जून को भारत लौटने के बाद मुकेश ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, "हर कर्म का अपने समय से हिसाब होता है. आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योकि कर्मों की माफ नहीं होती और वो बदला जरूर लेते हैं."

हालांकि उन्होंने इस स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कई फैंस और क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट कहीं न कहीं टेस्ट टीम के चयन से जुड़ी नाराजगी को दर्शाता है.

इंडिया ए का हिस्सा रहे मुकेश, टेस्ट टीम से बाहर

इंग्लैंड दौरे पर भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबले खेले गए थे. इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया था. मैच में प्रदर्शन के बाद कुछ खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में मौका मिला, लेकिन मुकेश को वापस भारत भेज दिया गया था.

मुकेश ने इस दौरे पर खेले गए पहले प्रेक्टिस मैच में 25 ओवर में 3 विकेट चटकाए थे और 92 रन दिए थे. उसी मुकाबले में हर्षित राणा ने 27 ओवर में 95 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही लिया था. इसके बावजूद मुकेश को नजरअंदाज कर हर्षित को टेस्ट टीम में जगह दी गई है. यही बात अब विवाद की वजह बन गई है.

गंभीर की पसंद हैं हर्षित

क्रिकेट फैंस में चर्चा है कि गौतम गंभीर की नजरों में हर्षित राणा एक खास खिलाड़ी हैं. गंभीर आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स में बतौर मेंटॉर टीम के साथ रहे थे और हर्षित भी उस समय टीम का हिस्सा थे. उनके सामने ही आईपीएल के इस सीजन में ही हर्षित ने दमदार प्रदर्शन किया था. यही नहीं इंडिया के हेड कोच बनते ही हर्षित ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू भी कर लिया था.

यहां तक कि उन्हें BCCI के कुछ नियमों को पूरा न करने के बावजूद हर्षित को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट भी दे दिया गया, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को अभी भी इसका इंतजार करना पड़ रहा है. 

मुकेश का अबतक का क्रिकेट का सफर

31 वर्षीय मुकेश कुमार ने पिछले दो सालों में भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत की है. वह अब तक 3 टेस्ट मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52 मैचों में 210 विकेट दर्ज हैं. बावजूद इसके उन्हें टीम से बाहर किया जाना और हर्षित को शामिल किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि BCCI या खुद मुकेश की तरफ से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पोस्ट की टाइमिंग और इसके शब्द जरूर संकेत दे रहे हैं कि यह पोस्ट गौतम गंभीर को लेकर ही किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget