एक्सप्लोरर

Ind vs Eng Test Series: शुभमन गिल को कप्तान चुने जाने पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, कहा- 'रोहित शर्मा होते तो...'

विराट कोहली,रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

Ind vs Eng Test Series: 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा. इस दौरे से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. विराट कोहली,रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. गिल को ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के रहते हुए भी टीम का कप्तान बनाया गया है. BCCI का यह फैसला भारतीय क्रिकेट में एक नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत माना जा रहा है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी गिल के कप्तान चुने जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वॉन ने इसे एक बड़ा और साहसिक कदम बताते हुए कहा कि गिल में विदेशी परिस्थितियों में टीम की कप्तानी करने की क्षमता है, लेकिन अभी भी उन्हें बहुत कुछ साबित करना बाकी है. वॉन ने  गिल का शांत स्वभाव और दबाव में खेलने की काबिलियत की प्रशंसा की, लेकिन वॉन ने यह भी कहा कि इंग्लैंड का दौरा गिल के करियर के लिए असली अग्निपरीक्षा होगा. गिल के लिए विदेशी पिच पर बैटिंग करना एक बड़ी चुनौती रहेगी.

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी को बताया राहत

माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की इस दौरे पर अनुपस्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा का इस सीरीज का हिस्सा न होना भारतीय टीम के लिए राहत की बात बताया है. उनका कहना है कि अगर रोहित शर्मा यह सीरीज खेलने इंग्लैंड जाते, तो उनका टेस्ट औसत 30 के आसपास ही रह जाता. उनका कहना ये था कि रोहित विदेशी परिस्थितियों अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष करते नजर आए हैं.

वॉन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘अलग स्तर का खिलाड़ी’ बताया. वॉन ने कहा कि कोहली की तुलना में गिल को भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए. वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति, जहां कि पिच और कंडीशनस में खेलना मुश्किल होता है, वहां खुद को साबित करना होगा.

युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका

वॉन ने भारतीय टीम के मौजूदा युवा खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने विशेष रूप से ऋषभ पंत की उप-कप्तानी की तारीफ की और टीम में ऋषभ पंत की उपकप्तान में भूमिका को सबसे अहम बताया. उनका मानना है कि पंत जैसे खिलाड़ी के टीम में होने से ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है. वॉन ने कहा इंग्लैंड की यह सीरीज भारतीय युवा खिलाड़ियो को खुद को साबित करने का एक सुनहरा मौका होगा. उन्होंने कहा कि अगर ये युवा खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करते हैं तो इसमे कोई हैरानी की बात नहीं होगी.

पांच मैचो की यह टेस्ट सीरीज, जो 20 जून से लीड्स में शुरू होगी अगस्त 2025 तक चलेगी. यह सीरीज हेडिंग्ले, एजबेस्टन,लॉर्ड्स,ओल्ड ट्रेफर्ड जैसे फेमस मैदानों पर खेली जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget