एक्सप्लोरर

IND vs ENG Tests: रन बनाने में सचिन, विकेट लेने में एंडरसन टॉप पर; भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास के 10 बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इससे पहले जानिए टेस्ट इतिहास में इन दोनों टीमों की भिड़ंत के 10 बड़े रिकॉर्ड्स...

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच साल 1932 में पहली बार टेस्ट मैच खेला गया. आखिरी बार यह दोनों टीमें साल 2022 में टकराई थी. इन दोनों टीमों के बीच इन 90 सालों में कुल 131 टेस्ट मुकाबले खेले गए. यहां इंग्लैंड के हिस्से 50 जीत आई और भारत ने 31 मुकाबलों में विजय हासिल की. भारत-इंग्लैंड टेस्ट के इस लंबे इतिहास में सबसे ज्यादा रन से लेकर विकेट चटकाने के विभाग तक, 10 बड़े पैमानों में कौन-कौन टॉप पर हैं, यहां जानें...

1. सर्वोच्च स्कोर: यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम है. दिसंबर 2016 के चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 759 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की थी.
2. निम्नतम स्कोर: यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज है. जून 1974 को हुए लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया महज 42 रन पर ढेर हो गई थी.
3. सबसे बड़ी जीत: जून 1974 को हुए लॉर्ड्स टेस्ट में ही इंग्लैंड ने भारत को पारी और 285 रन से मात दी थी. यह अभी तक भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बनी हुई है.
4. सबसे छोटी जीत: ईडन गार्डंस पर दिसंबर 1972 में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को महज 28 रन से जीत मिली थी.
5. सबसे ज्यादा रन: सचिन तेंदुलकर यहां नंबर-1 हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 32 मैचों की 53 पारियों में 2535 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 51.73 रहा.
6. सबसे बड़ी पारी: इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने जुलाई 1990 में लॉर्ड्स टेस्ट में 333 रन की पारी खेली.
7. सबसे ज्यादा शतक: इंग्लैंड के जो रूट अब तक भारत के खिलाफ 9 शतक जमा चुके हैं.
8. सबसे ज्यादा विकेट: महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम भारत के खिलाफ 35 टेस्ट मुकाबलों में 139 विकेट दर्ज है.
9. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी: इंग्लिश गेंदबाज फ्रेडरिक ट्रूमैन ने जुलाई 1952 के मैनचेस्टर टेस्ट में एक ही पारी में महज 31 रन खर्च कर 8 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.
10. सबसे बड़ी साझेदारी: यहां भी इंग्लिश खिलाड़ी टॉप पर हैं. केविन पीटरसन और ईयान बेल ने अगस्त 2011 के दी ओवल टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए 350 रन की साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: सचिन और कोहली नहीं, भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में इस बल्लेबाज ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक; देखें टॉप-5 की लिस्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget