एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test : भारत को हराकर इंग्लैंड WTC रैंकिंग में टॉप पर, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर

हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ जीत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में नंबर 1 बना दिया है, जबकि टीम इंडिया की स्थिति और खराब हो गई है.जानिए WTC की पूरी पॉइंट्स टेबल और भारत की स्थिति.

IND vs ENG Test : हेडिंग्ले के लीड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ मिली रोमांचक जीत ने इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया है. वहीं इस पहले टेस्ट में मिली हार के साथ भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है और वह सीधे चौथे स्थान पर खिसक गई है.

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया. सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर 12 अंक अर्जित कर लिए हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत (PCT) 100 हो गया है.वहीं दूसरी ओर, भारत को इस टेस्ट में हारने से खासा नुकसान हुआ है.भारत के हार के बाद कोई अंक नहीं मिला और उसका PCT अब घटकर 0 पर आ गया है.

बांग्लादेश-श्रीलंका की स्थिति

WTC के इस नए चक्र की शुरुआत 17 जून से गॉल में खेले गए बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टेस्ट से हुई थी. दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा था. दोनों टीमों को उस मुकाबले से 4-4 अंक मिले थे जिसके चलते उनका जीत प्रतिशत 33.33 हो गया है. यही वजह है कि फिलहाल WTC टेबल में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर और श्रीलंका तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

भारतीय टीम की WTC के पिछले दो चक्रों में स्थिति 

भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते साल 2019-21 में भारत नंबर 1 पोजीशन पर था और 2021-23 में भारतीय टीम फाइनलिस्ट रही थी. इस बार 2023-25 चक्र में टीम चौथे स्थान पर आ गई है. भारत का टेस्ट में लगातार अस्थिर प्रदर्शन और पिछले 8 टेस्ट में 6 हार की वजह से अब टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मुकाबला जीतना जरूरी हो गया है.

भारतीय टीम का आगे का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इसके बाद इस सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक, चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा. इस सीरीज का अंतिम और पांचवा मुकाबला द ओवल  में 31 जुलाई से 4 अगस्त को  खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे के बाद भारत को इस साल के अंत में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो-दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये टेस्ट अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाएंगे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी मेजबानी करेंगे.

टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम है. अगर गिल की कप्तानी में भारत को WTC 2025 फाइनल की दौड़ में बने रहना है, तो आने वाले टेस्ट मुकाबलों में जीत के अलावा भारत के पास कोई और विकल्प नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget