एक्सप्लोरर

IND vs AFG: जो रूट के निशाने पर होगा सचिन तेंदुलकर का 'अनोखा' रिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में टूटना तय!

Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Joe Root, Sachin Tendulkar Record: भारतीय टीम इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज़ खेल रही है. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज़ खेलेगी. भारत-इंग्लैंड की इस टेस्ट सीरीज़ में जो रूट की नज़र पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड पर होगी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 10 रनों की दरकार है. 

दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट की 53 पारियों में 2535 रन बनाए. वहीं लिस्ट में इंग्लैंड को पूर्व कप्तान जो रूट दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट की 45 पारियों में 2526 रन बना लिए हैं. यानी, रूट को सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 9 और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 10 रनों की दरकार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रूट सीरीज़ के कौन से मुकाबले में दिग्गज तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं.

लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज बैटर सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 67 पारियों में 2483 रन बनाए. लिस्ट में आगे बढ़ते हुए पूर्व इंग्लिश बैटर एलिस्टर कुक 54 पारियों में 2431 रनों के साथ चौथे और विराट कोहली 50 पारियों में 1991 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं. 

भारत इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन 

  • सचिन तेंदुलकर - 2535 रन - 53 पारियों में
  • जो रूट - 2526 रन - 45 पारियों में
  • सुनील गावस्कर - 2483 रन - 67 पारियों में
  • एलिस्टर कुक - 2431 रन - 54 पारियों में 
  • विराट कोहली - 1991 रन - 50 पारियों में.

25 जनवरी से होगी टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 25 जनवरी से होगी. सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने टीम भारतीय टीम का एलान कर दिया है. जबकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पूरी सीरीज़ के लिए टीम घोषित कर चुका है. वहीं सीरीज़ का अंत मार्च में होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs ENG: इंग्लैंड के गेंदबाजों का दम निकालेंगे श्रेयस अय्यर, टेस्ट सीरीज के लिए बनाया स्पेशल प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget