एक्सप्लोरर

IND vs ENG Lord's Test: टीम इंडिया ने कोहली की कप्तानी में आज ही के दिन रचा था इतिहास, लॉर्ड्स में अंग्रेजों को चटाई थी धूल

Virat Kohli Team India: विराट कोहली का कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह हराया था.

Virat Kohli Team India: विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दमदार करियर रहा है. उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. कोहली कप्तानी में भी सफल रहा है. टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह हराया था. यह भारत के लिए ऐतिहासिक जीत थी. टीम इंडिया ने 2021 में आज (16 अगस्त) ही के दिन यह कारनामा किया था. केएल राहुल ने पहली पारी में शतक जड़ा था.

दरअसल टीम इंडिया साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी. इस दौरान उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने थे. सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला गया, जो कि ड्रॉ हो गया था. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त से 16 अगस्त तक लॉर्ड्स में खेला गया. भारत ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उसने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया था. भारत ने यह मैच 60 ओवर रहते हुए जीता था. कोहली की कप्तानी में भारत की यह जीत यादगार बन गई.

शमी ने जड़ा था नाबाद अर्धशतक -

भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे. इस दौरान केएल राहुल ने शतक जड़ा था. उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए थे. राहुल ने इस पारी के दौरान 12 चौके और 1 छक्का लगाया था. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मजबूत साझेदारी निभाई थी. रोहित ने 145 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए थे. रोहित की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा था. विराट ने 42 रनों की पारी खेली थी. भारत ने दूसरी पारी में 298 रन बनाए और पारी घोषित कर दी थी. इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने 61 रनों की पारी खेली थी. अंत में मोहम्मद शमी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी. जबकि बुमराह ने 34 रन बनाए थे.

दूसरी पारी में 120 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी इंग्लैंड की टीम -

इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे. उसके लिए जो रूट ने कप्तानी पारी खेली थी. रूट ने नाबाद 180 रन बनाए थे. उन्होंने 18 चौके लगाए थे. इस दौरान भारत की ओर से बॉलिंग करते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके थे. ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए थे. वहीं शमी को 2 विकेट हाथ लगे थे. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. सिराज ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट झटके थे. जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा-मनु भाकर के फैन हुए PM मोदी, पेरिस ओलंपिक्स में ऐतिहासिक कारनामे को सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget