एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: मुश्किल में टीम इंडिया, 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रनों पर गिरे 4 विकेट, क्या जीत पाएगी

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले लौट गए.

Ind Vs Eng Third Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम संकट में है. इंग्लैंड के दिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 58 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद थे.

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले लौट गए. करुण नायर 14 रन, कप्तान गिल 6 रन और नाइट वॉच मैन के रूप में आए आकाश दीप 1 रन बनाकर आउट हो गए.

भारतीय टीम के लिए एकमात्र अच्छी बात यह है कि केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं. 47 गेंद की पारी में राहुल ने 6 चौके लगाए हैं. पांचवें दिन भारतीय टीम के लिए राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है. राहुल के साथ-साथ ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का रोल भी अहम होने वाला है. दोनों ने इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है. भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है.

इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 2 जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को महज 192 रनों पर समेट कर टीम की जीत के लिए आदर्श भूमिका बनाई. इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरे. सुंदर ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को 192 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी. जसप्रीत बुमराह और सिराज ने 2-2 जबकि रेड्डी और आकाश दीप ने 1-1 विकेट लिए थे.

वहीं, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपनी पहली पारी में 387 रनों पर सिमट गई थीं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट की शतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाए थे.। जबकि भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए थे.

भारत ने भी अपनी पहली पारी में केएल राहुल के शतक एवं पंत और जडेजा के अर्धशतक के दम पर 387 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget