एक्सप्लोरर

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर आज हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, बनाने होंगे 69 रन; जानें क्या होगी यह खास उपलब्धि

Shreyas Iyer: वनडे क्रिकेट में श्रेयस अय्यर अब तक 47 पारियों में 1931 रन जड़ चुके हैं. आज के मैच में 69 रन बनाते ही वह दूसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

ENG vs IND, WC 2023: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज (29 अक्टूबर) एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. वह वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. इस खास मुकाम से वह महज 69 रन दूर हैं.

टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से भिड़ेगी. यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर अगर कम से कम 69 रन की पारी खेल जाते हैं तो वह शिखर धवन के साथ दूसरे सबसे तेज दो हजार वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय होंगे. शिखर धवन ने 48 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. 

श्रेयस के 47 पारियों में 1931 रन
श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत दिसंबर 2017 से की थी. वह अब तक 52 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 47 पारियों में उन्होंने 45.97 की औसत और 97.42 के स्ट्राइक रेट से 1931 रन बनाए हैं. अब तक वह तीन शतक और 15 अर्धशतक भी जमा चुके हैं.

अच्छी लय में हैं श्रेयस
श्रेयस अय्यर इस वर्ल्ड कप में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. अब तक पांच मैचों में वह 43 की औसत से 130 रन बना चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद अर्धशतक भी जड़ा था.

शुभमन गिल ने जड़े हैं सबसे तेज 2000 वनडे रन
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज है. उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में यह मुकाम हासिल किया है. शुभमन ने महज 38 पारियों में 2000 वनडे रन पूरे किए थे. उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा था. अमला ने 40 पारियों में 2000 वनडे रन पूरे किए थे. इस लिस्ट में शिखर धवन 11वें पायदान पर है. श्रेयस अय्यर के पास भी इस लिस्ट में शिखर के साथ 11वें क्रम पर आने का मौका है.  

यह भी पढ़ें...

MS Dhoni: 'पत्नी ट्रेनर होती हैं जो समस्या खड़ी करके उसे हैंडल करना सिखाती हैं', धोनी ने मजेदार अंदाज में सुनाया शादीशुदा जीवन का अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget