एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया ने 106 रनों से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में चटाई धूल

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हरा दिया. भारत ने इस मुकाबले में 106 रनों से जीत दर्ज की.

Key Events
IND vs ENG Score Live Updates 4th Day 2nd Test India vs England Live Commentary Visakhapatnam IND vs ENG: टीम इंडिया ने 106 रनों से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में चटाई धूल
भारत बनाम इंग्लैंड
Source : X/BCCI

Background

IND vs ENG Score Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में चल रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. इंग्लैंड के पास बैटिंग के लिए दो दिन बचे हैं. उसे जीत के लिए अब 332 रनों की जरूरत है. टीम दूसरी पारी में एक विकेट गंवा चुकी है. वहीं दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज उसे चौथे दिन ही ढेर करना चाहेंगे. भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में टीम 255 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए थे. टीम दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान के साथ 67 रन बना चुकी है.

दरअसल विशाखापट्टनम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 14 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 67 रन बनाए. इस दौरान बेन डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. जैक क्रॉली 29 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्का लगाया. रेहान अहमद 9 रन बनाकर नाबाद रहे. अब टीम चौथे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी. उसे जीत के लिए 322 रन बनाने हैं. अगर टीम इंडिया की बात करें तो उसे जीत के लिए 9 विकेट और लेने होंगे.

बता दें कि भारत ने तीसरे दिन दूसरी पारी में ऑल आउट होने तक 255 रन बनाए. इस दौरान शुभमनगिल ने 147 गेंदों में 104 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. अक्षर पटेल ने 45 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इस पारी में यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 290 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे. यशस्वी ने 19 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन -

भारत - यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

14:22 PM (IST)  •  05 Feb 2024

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराया, विशाखापट्टनम में दर्ज की 106 रनों से जीत

भारत ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों से हरा दिया. भारत ने पहली पारी में 396 रन और दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए. टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 396 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया. गिल ने 104 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में क्रॉली ने 73 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह ने कमाल दिखाया. उन्होंने मैच में 9 विकेट झटके. बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. वहीं कुलदीप ने कुल 4 विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने पहली पारी में तीन-तीन विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने 4 विकेट लिए. रेहान ने 3 विकेट लिए. एंडरसन को 2 विकेट मिले.

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

14:12 PM (IST)  •  05 Feb 2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने 69 ओवरों में बनाए 291 रन

इंग्लैंड ने 69 ओवरों के बाद 9 विकेट के नुकसान के साथ 291 रन बनाए. उसे जीत के लिए 108 रनों की जरूरत है. जबकि भारत को महज 1 विकेट की जरूरत है. टॉम हार्टली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. जेम्स एंडरनसन ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए हैं. टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को ओवर सौंपा है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget