एक्सप्लोरर

IND vs ENG Live Score 2nd Day: विशाखापट्टनम में दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, रोहित-यशस्वी नाबाद लौटे, टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हुई

India vs England Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन के लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए.

Key Events
IND vs ENG Score Live Updates 2nd Test 2nd Day India vs England Commentary Visakhapatnam Yashasvi Jaiswal IND vs ENG Live Score 2nd Day: विशाखापट्टनम में दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, रोहित-यशस्वी नाबाद लौटे, टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हुई
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच अपडेट्स
Source : PTI

Background

India vs England Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले दिन तक 336 रन बना लिए थे. भारत ने 6 विकेट भी गंवाए हैं. उसके लिए यशस्वी जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. यशस्वी ने 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 179 रन बनाए. टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके. इंग्लैंड के लिए पहले दिन शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए. टॉम हार्टली और एंडरसन को भी एक सफलता हाथ लगी.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. इस दौरान रोहित और यशस्वी ओपनिंग करने पहुंचे. यशस्वी पहले दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर टिक रहे. उन्होंने 257 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 179 रन बनाए. जबकि रोहित 41 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल का विकेट गिरा. शुभमन 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हो गए. 

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. श्रेयस अय्यर 59 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके लगाए. रजत पाटीदार डेब्यू मैच खेल रहे हैं. वे 72 गेंदों में 32 रन बनाकर चलते बने. रजत ने 3 चौके लगाए. अक्षर पटेल 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. श्रीकर भरत 17 रन ही बना सके. रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर और रेहान अहमद ने अच्छी बॉलिंग की. बशीर ने 28 ओवरों में 100 रन देकर 2 विकेट लिए. रेहान ने 16 ओवरों में 61 रन देकर 2 विकेट लिए. जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली को एक-एक सफलता हाथ लगी. अब दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा.

भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन -

भारत - यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

17:06 PM (IST)  •  03 Feb 2024

IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह भारत की बढ़त 171 रनों की हो गई है. रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 396 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैड टीम 252 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. जबकि पहली पारी में यशस्वी जयसवाल ने 209 रनों की बेहतरीन पारी खेली. बहरहाल, भारतीय टीम तीसरे दिन 28 रनों से आगे खेलना शुरू करेगी.

17:01 PM (IST)  •  03 Feb 2024

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया की तेज शुरूआत

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल टी20 अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाज अंग्रेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से शॉट लगा रहे हैं. भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget