एक्सप्लोरर

IND vs ENG: प्रेशर हैंडल नहीं कर पाए कप्तान रोहित शर्मा? सेमीफाइनल में हार का बताया क्या रहा बड़ा कारण

India vs England: रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की हार के बाद कहा कि नॉकआउट मैच में प्रेशर हैंडल करना काफी अहम होता है. उन्होंने हार का कारण भी बताया.

India vs England Rohit Sharma T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने भारत को टी20 विश्वकप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में 10 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. रोहित शर्मा ने मैच हारने के बाद प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नॉकआउट मैचों में प्रेशर हैंडल करना काफी अहम होता है. रोहित ने कहा कि हमारी बॉलिंग अच्छी नहीं रही. 

रोहित ने सेमीफाइनल में हार के बाद कहा, ''निराश हूं. हमने अच्छी बैटिंग की. लेकिन बॉलिंग के मामले में पीछे रह गए. नॉकआउट मैचों में सब कुछ प्रेशर हैंडल करने पर निर्भर करता है. सभी खिलाड़ी इस बात को समझते हैं. ये सभी आईपीएल मैचों में प्रेशर में खेल चुके हैं. सब कुछ शांत रहने पर निर्भर करता है.'' 

भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड को जीत का क्रेडिट देते हुए कहा, ''हम शुरुआत में नर्वस थे. लेकिन जीत का पूरा क्रेडिट उनके ओपनर्स को जाता है. वे वाकई बहुत अच्छा खेले. जब हम पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीते थे तो उसने हमारे कैरेक्टर को दिखाया था. लेकिन यह मैच ट्रिकी था. मुझे लगता है कि 9 ओवरों में 85 रनों को डिफेंड करना मुश्किल है. लेकिन फिर भी हमने प्लान पर काम किया.'' 

एडिलेड में खेले गए मुकाबले में भारत की शुरुआत खराब रही. ओपनर केएल राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हुए और रोहित 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक भी बुरी तरह फ्लॉप रहा. भारत का कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को नहीं तोड़ पाया. एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिला दी. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत की शर्मनाक हार से टूटा करोड़ों फैंस का दिल, विराट कोहली के सपनों पर फिरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget