एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत की शर्मनाक हार से टूटा करोड़ों फैंस का दिल, विराट कोहली के सपनों पर फिरा पानी

Team India T20 WC 2022: इंग्लैंड ने भारत को दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुरी तरीके से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. उसने एडिलेड में 10 विकेट से दर्ज की जीत.

India vs England 2nd Semi-Final T20 WC 2022: भारत को टी20 विश्वकप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. उसे इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका मुकाबला पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा. टीम इंडिया की हार के साथ ही करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. इस ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों के सपनों पर पानी फेर दिया. भारतीय टीम 2007 के बाद अभी तक टी20 विश्वकप का खिताब नहीं जीत पाई.

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 168 रन बनाए. इस दौरान भारत की ओपनिंग जोड़ी प्लॉप रही. केएल राहुल महज 5 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कप्तान रोहित ने 28 गेंदों में 27 रन ही बना सके. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए अर्धशतक लगाए. कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए. जबकि हार्दिक ने 33 गेंदों में 63 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं रहा. 

भारत के लिए दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने रनों की बारिश कर दी. बटलर ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. जबकि हेल्स ने 47 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए. उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके जड़े. भारतीय खेमे का कोई भी गेंदबाज इनके सामने टिक नहीं पाया. 

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 2 ओवरों में 27 रन लुटा दिए. मोहम्मद शमी ने 3 ओवरों में 39 रन लुटाए. भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवरों में 25 रन दिए. हार्दिक पांड्या ने 3 ओवरों में 34 रन दिए. अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह भी कुछ खास नहीं कर पाए. अर्शदीप ने 2 ओवरों में 15 रन दिए. जबकि अक्षर ने 4 ओवरों में 30 रन दिए.

टीम इंडिया की शर्मनाक हार के साथ ही कोहली समेत तमाम खिलाड़ियों का सपना टूट गया. एडिलेड में जिस तरह से भारत को हार का सामना करना पड़ा, वह किसी भी बुरे सपने से कम नहीं है. भारत ने टी20 विश्वकप का खिताब पहली और आखिरी बार 2007 में जीता था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था. कोहली भी इस बार उम्मीद में थे कि उनके रहते टीम इंडिया विश्व विजेता बने. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक तो पहुंची, लेकिन फाइनल का सफर तय नहीं कर सकी. 

टीम इंडिया की बात करें तो वह 2007 से के बाद साल 2014 में भी टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी. उसे फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अगर इंग्लैंड की बात करें तो वह 2010 में विनर रही थी. इसके बाद वह 2016 में भी फाइनल में पहुंची. हालांकि तब उसे वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से हरा दिया था. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: रोहित-राहुल की जोड़ी फिर हुई फेल, जानिए कैसे यह पड़ी भारत पर भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget