एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आखिरी मैच में रोहित शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 40 रन

IND Vs ENG: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम में वापसी करने के बाद से ही रोहित शर्मा का बल्ला शांत है. लेकिन आखिरी मैच में फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीदें हैं. अगर रोहित शर्मा 40 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इतिहास रच देंगे.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाना है. फिलहाल दोनों देशों के बीच सीरीज 2-2 से बराबर है. इंडिया को निर्णायक मैच में उपकप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें हैं. रोहित शर्मा के पास इस मैच में निजी कर्तिमान हासिल करने का मौका भी है.

रोहित शर्मा फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अगर रोहित शर्मा आज 40 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

रोहित शर्मा अब तक टी20 क्रिकेट में करीब 22 के औसत से 2800 रन बना चुके हैं. उनसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं. विराट कोहली ने अब तक टी20 क्रिकेट में 3079 रन बनाए हैं.

गुप्टिल को पछाड़ने का है मौका

मार्टिन गुप्टिल 2839 रन के साथ दूसरे स्थान पर है. आखिरी मुकाबले में 40 रन की पारी खेलते ही रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गुप्टिल को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे.

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को पहले दो टी20 से आराम दिया गया था. तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई पर वह टेस्ट सीरीज वाली लय को बरकरार नहीं रख पाए. रोहित शर्मा हालांकि ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि किसी भी मैच में बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं. इसलिए टीम इंडिया को निर्णायक मैच में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है.

IND Vs ENG: वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं जोफ्रा आर्चर, वजह आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget