एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बैजबॉल छोड़ा तो बच गई इंग्लैंड की टीम, सीरीज में पहली बार हुआ ऐसा; रूट और फोक्स ने उबारा

Joe Root & Ben Foakes: रांची टेस्ट में जो रूट और बेन फोक्स ने दूसरे सेशन में 221 गेंद पर 86 रन जोड़े. यह पहली बार रहा, जब इंग्लैंड ने वर्तमान सीरीज में धीमी बल्लेबाजी की.

Bazball: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में आखिरकर इंग्लिश टीम को बैजबॉल छोड़ना ही पड़ा. इंग्लैंड टीम ने रांची टेस्ट में पहले दिन के दूसरे सेशन में तेज तर्रार अंदाज में रन न बनाते हुए आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. इसका नतीजा भी अच्छा निकला. इस सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ कि इंग्लैंड ने एक सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया.

वैसे, इंग्लैंड ने इस टेस्ट की शुरुआत भी बैजबॉल स्टाइल में ही की थी. क्राउली और डकैत ने पहले विकेट के लिए 56 गेंद पर 47 रन जड़े. यहां डकैट आउट हुए और फिर बैक टू बैक दो विकेट और गिरे. इसके बाद भी इंग्लिश टीम का बैजबॉल स्टाइल जारी रहा. बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ अंदाज में 35 गेंद पर 38 रन जड़े. हालांकि अश्विन की एक गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में बेयरस्टो को विकेट गंवाना पड़ा. इसके ठीक बाद बेन स्टोक्स भी जल्द ही चलते बने.

पहले सेशन में दिए 5 विकेट, दूसरे में नहीं दिया मौका
पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम 24.1 ओवर में 112 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद जब दूसरा सेशन शुरू हुआ तो इंग्लिश बल्लेबाज के हावभाव बदले-बदले से नजर आए. जो रूट और बेन फोक्स ने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं की. इन दोनों ने इस पूरे सेशन में 221 गेंद खेलते हुए 86 रन की साझेदारी की. इस सीरीज में पहली बार इंग्लैंड को इतना धीमे खेलते देखा गया. खास बात यह रही कि इस सेशन में दोनों खिलाड़ी नाबाद रहकर पवेलियन लौटे. इससे पहले अब तक इस सीरीज में इंग्लैंड ने एक भी सेशन ऐसा नहीं खेला था, जिसमें उन्होंने विकेट नहीं गंवाया हो.

सीरीज में पहली बार जो रूट का अर्धशतक
बैजबॉल छोड़ने का सबसे बड़ा असर जो रूट की बल्लेबाजी पर दिखा. पहली बार इस सीरीज में उन्होंने अर्धशतक जमाया. इससे पहले वह किसी भी पारी में 30 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. उन्होंने दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक 154 गेंद पर 67 रन की नाबाद पारी खेली. उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने भी 108 गेंद पर 28 रन की पारी खेलते हुए गजब का धैर्य दिखाया.

यह भी पढ़ें...

Mohammad Amir: विराट की कप्तानी में खेलना चाहेंगे या बाबर की? पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget