एक्सप्लोरर

क्या पुजारा- रहाणे के खराब फॉर्म से परेशान हैं विराट कोहली? चुप्पी तोड़ते हुए दिया है यह जवाब

IND Vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पुजारा और रहाणे को लेकर चुप्पी तोड़ी है. विराट कोहली ने जो बात कही है वो दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद राहत भरी है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में आज से पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होने जा रहा है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 278 रन बनाए थे. लेकिन चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे का लगातार नाकाम होना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. कप्तान विराट कोहली ने हालांकि पहली बार अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के खराब फॉर्म पर चुप्पी तोड़ी है.

अंजिक्य रहाणे के मेलबर्न में लगाये गये शतक को छोड़ दिया जाए तो ये तीनों पिछले दो साल से बड़ी पारियां नहीं खेल पाये हैं. कोहली और पुजारा इस बीच अपनी अच्छी शुरुआत को शतक में नहीं बदल पाये हैं. चेतेश्वर पुजारा ने पिछले तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है, जबकि कप्तान विराट कोहली भी पिछले दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं.

कप्तान विराट कोहली हालांकि अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के फॉर्म को चिंता का विषय नहीं मानते हैं. कप्तान ने कहा,  ''मुझे नहीं लगता कि यह चिंता का विषय है. मुख्य रूप से हमारा ध्यान इस पर नहीं है कि व्यक्तिगत खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि इस पर है कि सामूहिक रूप से वे टीम को कितनी मजबूती देते हैं.''

बेस्ट खिलाड़ियों को दिया जाएगा मौका

विराट कोहली का कहना है कि टीम का सारा ध्यान बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देने पर होना चाहिए. कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, ''आपकी सर्वश्रेष्ठ और सबसे मजबूत बल्लेबाजी यूनिट क्या है जिसे आप मैदान पर उतार सकते हो.''

कप्तान विराट कोहली के इस बयान से साफ है कि चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे को दूसरे टेस्ट में भी मौका मिलेगा. इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में दूसरे टेस्ट के लिए कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. इसके अलावा हनुमा विहारी को अभी प्लेइंग 11 से बाहर ही रहना होगा.

IND Vs ENG: आर अश्विन ले सकते हैं Playing 11 में शार्दुल ठाकुर की जगह, इसलिए साबित होंगे गेम चेंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब
NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह...', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget