एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आर अश्विन ले सकते हैं Playing 11 में शार्दुल ठाकुर की जगह, इसलिए साबित होंगे गेम चेंजर

IND Vs ENG: इंडिया को शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की वजह से प्लेइंग 11 में बदलाव करना होगा. आर अश्विन का दावा बेहद मजबूत है और वह गेम चेंजर भी साबित हो सकते हैं.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है. दूसरे टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर की चोट ने इंडिया के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ा दी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक शार्दुल ठाकुर के स्थान पर इंडिया के नंबर वन स्पिनर आर अश्विन को प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय है.

शार्दुल ठाकुर के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की जानकारी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दी है. कप्तान ने कहा, ''शार्दुल चोटिल हैं. शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन अब वह दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि शार्दुल ठाकुर तीसरे टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे.''

शार्दुल ठाकुर के स्थान पर आर अश्विन की वापसी के संकेत मिले हैं. अश्विन को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद पहले टेस्ट से बाहर रखा गया था. शार्दुल ठाकुर को पहले टेस्ट में जगह देने की एक वजह ब्रिस्बेन में उनके द्वारा की गई शानदार बल्लेबाजी भी थी. चूंकि अश्विन भी बल्ले से कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं इसलिए उनकी वापसी का दावा मजबूत है.

अश्विन साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

इसके अलावा लॉर्ड्स के मैदान पर स्पिनर्स को मदद भी मिल सकती है. इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट में बिना किसी स्पिनर के ही मैदान में उतरी थी. लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए मोईन अली को टीम में शामिल किया है. जाहिर यह है इंग्लैंड ने यह फैसला पिच के मद्देनज़र ही लिया है. ऐसे में भारत के लिए आर अश्विन दूसरे टेस्ट में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

टीम इंडिया के पास हालांकि शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस करने के और विकल्प भी मौजूद हैं. अगर कप्तान विराट कोहली चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने के फैसले पर कायम रहते हैं तो फिर ईशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

IND Vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब, बढ़ती जा रही है टीम इंडिया की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट कोहली सबसे नीचे
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट सबसे नीचे
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget