एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार, जानें वजह

IND Vs ENG: पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव को इंग्लैंड दौरे पर भेजने की तैयारी चल रही है. लेकिन क्वारंटीन के नियम इन दोनों खिलाड़ियों की राह में बड़ा रोड़ा बने हुए हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. भारत के तीन खिलाड़ी चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है. लेकिन पहले दो टेस्ट में पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव का टीम के साथ जुड़ना मुमकिन नहीं लग रहा है.

पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर हैं. भारत और श्रीलंका के बीच लिमिटिड ओवर सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच के बाद ही सूर्याकुमार और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है. 

लेकिन इंग्लैंड में कोरोना वायरस के बेहद कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं. सूर्याकुमार और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड पहुंचने के बाद क्वारंटीन रहना होगा. चूंकि श्रीलंका में भी भारतीय टीम का एक खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाया गया है, इसलिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले श्रीलंका में भी इन दोनों खिलाड़ियों को करीब एक हफ्ते तक क्वारंटीन रहना पड़ सकता है.

क्वारंटीन पीरियड है राह में रोड़ा

ऐसी स्थिति में पहले दो टेस्ट के लिए सूर्याकुमार यादव और पृथ्वी शॉ का टीम के साथ जुड़ना मुमकिन नज़र नहीं आ रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीत दूसरा टेस्ट 14 अगस्त से शुरू होगा. तब तक इन खिलाड़ियों का क्वारंटीन पीरियड ही पूरा नहीं होगा. 

पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव को क्वारंटीन पीरियड के बाद नेट प्रैक्टिस के लिए भी समय चाहिए होगा. अगर श्रीलंका में भी दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेट रहना पड़ता है तो तीसरे टेस्ट में भी इनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर ही रह जाएगी.

बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन को टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ने का फैसला कर लिया है. इसके अलावा अंजिक्य रहाणे ने भी नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है और टीम मैनेजमेंट को पहले टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद है.

IND vs SL: कृणाल पंडया के साथ करीबी संपर्क में आए खिलाड़ी भी अगले दो T20 से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget