एक्सप्लोरर

IND vs ENG: नासिर हुसैन ने जो रूट की तारीफ में पढ़े कसीदे, ‘फैब फोर’ को लेकर कही ये बात

नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की तारीफ करते हुए कहा कि उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ ‘फैब फोर’ में शामिल हैं.

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिगग्ज बल्लेबाज़ नासिर हुसैन ने कहा कि मौजूदा कप्तान जो रूट ने लगातार तीन टेस्ट में तीन शतक जड़कर साबित कर दिया है कि वह विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ ‘फैब फोर’ में शामिल हैं. जो रूट इस साल शानदार फार्म में हैं जबकि 2020 में उनकी फार्म अच्छी नहीं थी.

भारत के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले रूट ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 228 और 186 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं. 30 साल के रूट ने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट में शतक जड़ा है. वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

नासिर हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ में अपने कॉलम में लिखा, "जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़कर साबित कर दिया कि वह सही मायने में महान हैं. पिछले साल खराब फार्म के बाद कुछ लोग शक करने लगे थे कि वह उस ग्रुप में शामिल है या नहीं, जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ मौजूद हैं. लेकिन आपको बता दूं कि खराब दौर में भी उसका औसत 40 का था."

100वें टेस्ट में रूट ने जड़ा शतक

रूट 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं. रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं. पोंटिंग ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जमाया था.

रूट साथ ही पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है. रूट के टेस्ट करियर का यह अब तक का 20वां और इस साल तीसरा शतक है. उन्होंने इससे पहले दो शतक श्रीलंका दौरे पर लगाए थे.

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने रूट

रूट साथ ही तीसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपना पहला और 100वां टेस्ट एक ही देश के खिलाफ खेला है. रूट ने भारत के खिलाफ ही 2012 में नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया था. रूट से पहले वेस्टइंडीज के कार्ल हूपर और भारत के कपिल देव भी अपना पहला और 100वां टेस्ट एक ही देश के खिलाफ खेल चुके हैं.

यह भी पढें- 

IPL Auction 2021: बैन से वापसी करने वाले एस श्रीसंत और शाकिब नीलामी में होंगे शामिल, इतना है बेस प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget