एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: मोहम्मद शमी की हो सकती है टीम में वापसी, लेकिन खेलना इसलिए तय नहीं

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन होना बाकी है. मोहम्मद शमी का टीम के साथ जुड़ना लगभग तय है. मोहम्मद शमी हालांकि तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है. इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रन से हराया है. तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिलने जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे टेस्ट के लिए टीम में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है. इसके अलावा नवदीप सैनी का टीम में चुना जाना भी तय है.

बीसीसीआई ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का एलान नहीं किया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी अपनी कलाई के फ्रैक्चर से उबर चुके हैं. शमी ने पिछले 10 दिन से गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. शमी को हालांकि पुरानी लय हासिल करने में अभी थोड़ा और वक्त लग सकता है.

मोहम्मद शमी का टीम में चयन लिमिटिड ओवर्स सीरीज के मद्देनज़र होगा. मोहम्मद शमी की बाकी बचे दो टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं के बराबर ही है. लेकिन टीम से जुड़ने के बाद शमी को प्रैक्टिस का ज्यादा बेहतर मौका मिलेगा और वह लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए अपनी पूरी फिटनेस हासिल कर पाएंगे.

नवदीप सैनी की वापसी तय

बीसीसीआई लिमिटिड ओवर सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बारे में विचार कर रही है. ऐसी स्थिति में मोहम्मद शमी का अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आएगा. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में चोटिल होने की वजह से इंडिया वापस आना पड़ा था.

नवदीप सैनी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में चोटिल हो गए थे. नवदीप सैनी ने हालांकि चोट के बावजूद ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में कुछ ओवर गेंदबाजी की. सैनी को हालांकि चोटिल होने की वजह से पहले दो टेस्ट में नहीं चुना गया. नवदीप सैनी ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वक्त गुजारते हुए अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और उनका टीम में चयन तय माना जा रहा है.

IND Vs ENG: विराट कोहली पर तीसरे टेस्ट से पहले बैन का खतरा क्यों मंडरा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget