एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: भारत के लिए 200 मैचों में कमान संभालने वाले तीसरे कप्तान बने कोहली

कोहली इसके साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन के क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने उनसे पहले भारत के लिए 200 मैचों में कप्तानी है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. जनवरी 2017 में टीम इंडिया के तीनों प्रारूपों में कप्तान बने कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे में कप्तानी करने के साथ यह उपलब्धि हासिल की.

कोहली इसके साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन के क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने उनसे पहले भारत के लिए 200 मैचों में कप्तानी है.

अजहरूद्दीन ने टीम इंडिया का 221 मैचों में नेतृत्व किया है जबकि धोनी ने भारत के लिए 332 मैचों में कप्तानी की है. धोनी के दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली को भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी. धोनी ने इसके बाद जनवरी 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी जिसके बाद कोहली तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए थे.

विराट ने सैम कर्रन को 'मैन ऑफ द मैच' और बेयरस्टो को 'मैन ऑफ द सीरीज' मिलने पर उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में सात रन की रोमांचक जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर हैरानी जताई. गौरतलब है कि तीसरे वनडे में भारत की जीत में शार्दुल ठाकुर का अहम योगदान रहा था. पहले उन्होंने बल्लेबाजी में 30 रन बनाए थे और फिर गेंदबाजी में चार विकेट झटके थे. इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं दिया गया. वहीं तीन मैचों की सीरीज में छह विकेट लेने के बाद भी भुवी को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड नहीं मिला.

कोहली ने तीसरे मैच में भारत की सात रन से जीत के बाद कहा, "जब दो शीर्ष टीमें आपस में खेलती हैं तो मैच रोमांचक होते हैं. सैम कर्रन ने बेहतरीन पारी खेली. हमारे गेंदबाजों ने विकेट लिये और हार्दिक पांड्या और नट्टू ( टी नटराजन) ने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की. हमने कैच छोड़े यह निराशाजनक था, लेकिन हम आखिर में जीत दर्ज करने में सफल रहे."

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि मुझे हैरानी है कि शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया. सबसे ज्यादा श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की.

वहीं इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा कि इस दौरे का अनुभव विश्व कप में काम आएगा. भारत इस साल टी20 विश्व कप के अलावा 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भी करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘बेहतरीन मैच. दोनों टीमों ने कुछ गलतियां की, लेकिन बेहतरीन क्रिकेट भी खेली. हमने कर्रन की शानदार पारी देखी, जिससे हम लक्ष्य के करीब पहुंच गये थे लेकिन भारत को इस जीत के लिये बधाई. ’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस दौरे में हमने एक टीम के रूप में काफी कुछ सीखा और देखा कि कई खिलाड़ी अब जिम्मेदारी निभाने के लिये तैयार हैं. हमें इन परिस्थितियों में आगे विश्व कप खेलना है और तब इसका फायदा मिलेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget