एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने घुटने से खून बहने के बावजूद जारी रखी गेंदबाजी, फैंस ने जज़्बे को किया सलाम

England vs India Oval Test: जेम्स एंडरसन चौथे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते वक्त गिर गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई थी. उनकी पैंट में खून लगा हुआ दिखा. इसके बावजूद एंडरसन ने गेंदबाजी जारी रखी.

England vs India 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पांच मैचों की सीरीज़ का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है. इस टेस्ट के पहले दिन यानी गुरुवार को काफी कुछ देखने को मिला. पहले दिन के खेल के दौरान एक दृश्य ऐसा भी सामने आया, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोंरी. दरअसल, इंग्लैंड के 39 साल के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन पहले दिन गेंदबाजी करते हुए गिर गए थे और फिर उनके घुटने से खून निकल रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी. एंडरसन की खून से लथपथ यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

द मिरर ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "एंडरसन भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते वक्त गिर गए थे और उनके घुटने में कट आया था और उनकी पैंट में खून लगा हुआ दिखा. चोटिल होने के बावजूद एंडरसन ने गेंदबाजी जारी रखी."

फैंस ने भी 42वें ओवर के दौरान एंडरसन के घुटने से निकल रहे खून को देखा. एक यूजर ने लिखा, "एंडरसन के पैर से खून निकल रहा है." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "जिमी के घुटने से खून निकल रहा है लेकिन वह फिर भी गेंदबाजी कर रहे हैं. 39 साल की उम्र में समर्पण का स्तर."

गौरतलब है कि एंडरसन ने भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में 20.79 के औसत से 14 विकेट झटके हैं. वह ओली रॉबिंसन और जसप्रीत बुमराह के बाद सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 

एंडरसन के कैसे लगी चोट ?

हर कोई ये जानना चाह रहा था कि एंडरसन को ये चोट कैसे लगी. दरअसल कल एंडरसन ने अपने फॉलो थ्रू में कई बार गेंद रोकी. इस बीच कई बार उन्हें घुटने के बल पर ड्राइव मारते देखा गया. ये चीज़ कई बार हुई, जिसके कारण उनका घुटना छिल गया. धीरे-धीरे जब उस चोट का खून बढ़ता गया तो वो पैंट के ऊपर आ गया. लेकिन इसके बावजूद एंडरसन ने गेंदबाजी जारी रखी. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget