एक्सप्लोरर

IND vs ENG: तीसरे अंपायर की गलती पर जैक लीच बोले- DRS भी VAR की तरह विवादित

जैक लीच ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘आप तीसरे अंपायर को गेंद के एक्शन को देखे, वे एलबीडब्ल्यू देख रहे थे, हमें पता था कि वह इस तरह एलबीडब्ल्यू आउट नहीं होगा. हम यह चाहते थे कि वह पैड से टकराने के बाद गेंद को देखें. यह आज थोड़ा वीएआर की तरह लगा, यह विवादास्पद है, लेकिन यह ऐसा ही है.’’

India vs England: इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने तीसरे अंपायर के फैसले की गलती का सामना करने के बाद फैसला समीक्षा प्रणाली (DRS) की तुलना फुटबॉल में होने वाले वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) से करते हुए कहा कि यह अब भी विवादास्पद है.

यह घटना दिन के 75वें ओवर में हुई जब जैक लीच की गेंद रहाणे के ग्लव्ज को छूती हुई फारवर्ड शार्ट लेग क्षेत्ररक्षक ओली पोप के हाथ में चली गयी. इंग्लैंड ने अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे ठुकरा दिया और तीसरे अंपायर अनिल चौधरी ने यह सोचकर रिव्यू खारिज कर दिया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर गयी थी और मेहमान टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी.

लीच ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप तीसरे अंपायर को गेंद के एक्शन को देखे, वे एलबीडब्ल्यू देख रहे थे, हमें पता था कि वह इस तरह एलबीडब्ल्यू आउट नहीं होगा. हम यह चाहते थे कि वह पैड से टकराने के बाद गेंद को देखें. यह आज थोड़ा वीएआर की तरह लगा, यह विवादास्पद है, लेकिन यह ऐसा ही है.’’

हालांकि इंग्लैंड ने स्पष्ट किया कि वे ग्लव्ज से छूकर गयी गेंद के कैच होने की अपील कर रहे हैं, बल्ले से छूने की नहीं. हालांकि, रहाणे बाद में छह गेंद बाद आउट हो गये, उन्हें मोईन अली ने 67 रन पर बोल्ड किया.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तीसरे अंपायर अनिल चौधरी की भूल से काफी खिन्न हो गये जिसके कारण उन्हें भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट नहीं मिल सका और एक डीआरएस रिव्यू भी चला गया. बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखकर रूट काफी निराश हो गये और कप्तान ने यह मामला मैदानी अंपायरों के समक्ष उठाया. चौधरी के ठुकराने से इंग्लैंड ने एक रिव्यू भी गंवा दिया था, लेकिन बाद में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के नियम 3.6.8 के अंतर्गत इंग्लैंड का यह रिव्यू बहाल कर दिया गया.

लीच ने आगे कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि वे देख रहे थे, वे कैच आउट को भी देखेंगे लेकिन फिर पगबाधा देखने लगे, हम कुछ और देखना चाहते थे लेकिन उन्होंने उस चीज को देखा ही नहीं. यह ऐसी चीज है जिसमें हम कुछ नहीं कर सकते थे, लेकिन हम निराश थे. अगले ही ओवर में हालांकि का विकेट गिरने से थोड़ी राहत मिली.’’

रोहित शर्मा के स्टंप्स का फैसला भी इंग्लैंड के खिलाफ गया. लीच ने कहा, ‘‘बेन फोक्स को भी संदेह था कि वह आउट है और जब हमने देखा तो हमें भी उम्मीद थी की फैसला हमारे पक्ष में रहेगा.’’

दिन के खेल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए मुश्किल दिन था, हमें कल धैर्य से खेलना होगा. दिन (शनिवार) के आखिर में हमें कुछ विकेट मिले जो अच्छा रहा. नयी गेंद से कल सुबह हम कुछ विकेट झटक सकते हैं. आपने देखा कि रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जब क्रीज पर जम गये तब आसानी से रन बनाने लगे. हमें उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज भी ऐसा करेंगे.’’

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction 2021: नीलामी में नयन दोशी सबसे उम्रदराज और नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget