एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'गौतम गंभीर सीने पर गोली खाने का...', भारतीय कोच को लेकर इरफान पठान का बयान वायरल

गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालों के बीच इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गंभीर वो इंसान हैं जो सीने पर गोली खाने की हिम्मत रखते हैं. मैं उनके हर फैसले के साथ खड़ा हूं.

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा जितना रोमांचक रहा है, उतना ही सुर्खियों में भी रहा है और इस बार वजह बनी टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर हैं. कप्तानी से लेकर टीम चयन तक, हर कदम पर गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अब टीम के दमदार प्रदर्शन ने सबका मुंह बंद कर दिया है.

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गौतम गंभीर के समर्थन में ऐसा बयान दे दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पठान ने कहा कि गौतम गंभीर वो इंसान हैं जो 'सीने पर गोली खाने' का हौसला रखते हैं.

इरफान ने क्यों दिया ये बयान

भारत को एजबेस्टन टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पुराने साथी और कोच गौतम गंभीर के समर्थन में खुलकर बयान दिया. इरफान ने कहा, “गौतम गंभीर सिर्फ कोच नहीं हैं, वो एक लीडर हैं, जो खिलाड़ी उनके साथ हैं, उनके लिए वो दीवार बनकर खड़े होते हैं. जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता, तब भी गंभीर उसके पीछे खड़े रहते हैं. वो आलोचनाओं की परवाह किए बिना अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाते हैं.”

इरफान ने आगे कहा, "गंभीर वो इंसान हैं जो सीने पर गोली खाने का जिगर रखते हैं. जब टीम पहले टेस्ट में हारी, तो मीडिया के सामने वही गए. वो सवालों का सामना खुद करते हैं, लेकिन जब टीम जीती, तो उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा. ये दिखाता है कि जब बुरा वक्त आता है तो वो खुद आगे आते हैं, लेकिन जब कुछ अच्छा होता है, तो उसका श्रेय अपनी टीम को देते हैं.”

पहले आलोचना, फिर प्रशंसा

जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, तो भारतीय क्रिकेट में हड़कंप मच गया था. गिल को कप्तान बनाया गया और गौतम गंभीर अपनी पसंदीदा टीम लेकर इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे। उस वक्त कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस उनके चयन और फैसलों की आलोचना कर रहे थे.

पहले टेस्ट में भारत को हार मिली और टीम पर दबाव बढ़ गया, लेकिन दूसरे मैच में गिल के 430 रन और आकाशदीप के 10 विकेट ने भारत को जीत दिला दी. अब तीसरे टेस्ट में टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड से भिड़ रही है, और टीम के आत्मविश्वास का स्तर आसमान छू रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget