एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कोहली की इन तीन गलतियों के कारण भारत को गवाना पड़ सकता है पहला टेस्ट

चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई है. इंग्लैंड के 578 रनों के जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 257 रनों पर अपने छह विकेट गवा दिए हैं.

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अब तक टीम इंडिया के पक्ष में कुछ भी नहीं रहा है. टॉस हो या फिर DRS, सबकुछ इंडिया के खिलाफ ही रहा है. हालांकि, भारत के इस दुर्दशा का कारण कप्तान विराट कोहली के कुछ गलत फैसले भी रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि कोहली की गलतियों के कारण भारत को पहला टेस्ट गवाना पड़ सकता है.

1- कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करना

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. कुलदीप इंग्लिश बल्लेबाज़ों के लिए एक पहेली साबित हो सकते थे. अपने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट भी झटके थे. साथ ही चेपॉक में अब गेंद रुक कर आ रही है, ऐसे में कुलदीप को दूसरी पारी में खेलना इंग्लैंड के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता था.

2- शाहबाज़ नदीम का चयन

कप्तान कोहली ने लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज़ नदीम को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सभी को चौंका दिया था. नदीम इंग्लैंड के खिलाफ कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके. उन्होंने पहली पारी में 44 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 167 रन लुटा दिए और सिर्फ दो विकेट ही हासिल किए. इंग्लिश बल्लेबाज उनके सामने आसानी से रन बना रहे थे. कुलदीप की जगह शाहबाज नदीम को टीम में शामिल करने पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए हैं.

3- DRS लेने में चूक

इस टेस्ट में कोहली ने DRS लेने में भी कई गलतियां की. उन्होंने दो ओवरों में लगातार ऐसे मौको पर दो DRS लिए, जहां वह पूरी तरह आश्वस्त भी नहीं थे. वहीं इसका नतीजा यह हुआ कि जब टीम को ज़रूरत थी, उस मौके पर DRS बचे ही नहीं थे. वॉशिंगटन सुदंर की गेंद पर जोस बटलर साफ आउट थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. ऐसे मौके पर DRS ज़रूरी था, लेकिन कोहली पहले ही इसे गवा चुके थे.

चेन्नई टेस्ट का लेखा-जोखा

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के शानदार 218 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए हैं. इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 257 रनों पर छह विकेट गवा दिए हैं. भारत अभी भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है. ऐसे में चौथे दिन उसके सामने फॉलोऑन से बचने की बड़ी चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें- 

ICC ने बेस्ट कवर ड्राइव के लिए किया पोल, जानें कोहली, रूट, विलियमसन और बाबर आज़म में कौन रहा विजेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget