एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में इंडिया की स्थिति है बेहद मजबूत, तीसरे दिन ऐसे हासिल की जा सकती है बढ़त

IND Vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया का पलड़ा मैच में भारी है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. विराट कोहली की टीम के पास तीसरे दिन अपनी बढ़त को मजबूत करने का बेहतरीन मौका है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं और वह अभी 245 रन पीछे है. 

अगर इंडिया तीसरे दिन पहले सेशन में अच्छी गेंदबाजी करता है तो वह पहली पारी में अच्छी खासी बढ़त हासिल कर सकता है. अगर भारत 100 या 150 रन की बढ़त भी हासिल करने में कामयाब हो जाता है तो चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इतना ही नहीं इंडिया के लिए यह सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने का भी बेहतरीन मौका है.

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 364 रन पर ऑलआउट हुई. इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर से बेहद खराब रही. इंग्लैंड के ओपनर सिब्ले 23 के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार हुए. सिराज ने अगली ही गेंद पर हसीब को भी चलता किया. सिराज हैट्रिक पर थे लेकिन रूट ने उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त नहीं करने दिया. सिब्ले ने 11 रन बनाए, जबकि हमीद खाता भी नहीं खोल पाए. 

रूट ने संभाली पारी

रोरी बर्न्स ने हालांकि रूट के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की.  बर्न्‍स को मोहम्मद शमी ने 108 के कुल योग पर आउट किया. बर्न्‍स ने 136 गेंदों का सामना किया और 49 रन की पारी खेली.  दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद रहे. 

दूसरे दिन पहले सेशन में टीम इंडिया की ओर से भी बेहद खराब बल्लेबाजी हुई. गुरुवार को शतक जड़कर नाबाद लौटे केएल राहुल अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन और जोड़ पाए. अंजिक्य रहाणे का खराब फॉर्म लॉर्ड्स में भी जारी रहा और वह एक रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. पंत ने 37 और जडेजा ने 40 रन की पारी खेलकर इंडिया को 364 के स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट हासिल किए.

IND vs ENG 2nd Test: भारत के 364 के जवाब में इंग्लैंड ने 119 रनों पर गंवाए तीन विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget