एक्सप्लोरर

IND vs ENG Guyana Weather: बारिश से धुल सकता है भारत-इंग्लैंड मैच, रद्द होने पर किसे मिलेगा फायदा; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IND vs ENG Guyana Weather: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. गुयाना में जानिए कैसा रहेगा 27 जून को मौसम का हाल?

IND vs ENG Guyana Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज के गुयाना (Guyana) में स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह मैच वेस्टइंडीज के समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होना है. दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का न होना, टूर्नामेंट की शुरुआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है. अब क्रिकेट से जुड़ा हर एक व्यक्ति इस सवाल का जवाब जानना चाह रहा है कि अगर दूसरा सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी? गुयाना में पिछले 12 घंटों से बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत और इंग्लैंड का मैच रद्द होने की संभावना बहुत बढ़ गई है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

27 जून के दिन गुयाना में भारी बारिश का अनुमान है और 26 जून को भी वहां लगातार बारिश होती रही है. वेस्टइंडीज के समयानुसार भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा और मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले बारिश होने की संभावना 61 प्रतिशत है. वहीं दोपहर 12 बजे तक भी 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. हालांकि एक बजे आसमान साफ रह सकता है, लेकिन शाम 4 बजे फिर से बादल ठीक मैदान के ऊपर गरज सकते हैं. यदि मौसम का अनुमान सही रहता है तो दूसरा सेमीफाइनल रद्द किया जा सकता है.

नहीं है कोई रिजर्व डे

ICC द्वारा तैयार किए गए शेड्यूल की क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना हो रही है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप के कई मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ ने घोषणा की थी कि दूसरे सेमीफाइनल मैच को हर हालत में 27 जून को पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इसके लिए मैच के समय में 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जोड़ा गया था. मौसम का अनुमान देखते हुए ऐसा लगता है जैसे ये 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम किसी काम नहीं आने वाला.

मैच रद्द होने पर क्या होगा?

नियमों के अनुसार मैच का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे. मगर बारिश के चलते यदि मैच शुरू ही नहीं हो पाता है तो भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा. टीम इंडिया को इसलिए फाइनल का टिकट मिल जाएगा क्योंकि उसने सुपर-8 की टेबल में इंग्लैंड से ज्यादा पॉइंट बटोरे थे.

यह भी पढ़ें:

TEAM INDIA SQUAD: जिम्बाब्वे दौरे के लिए बदली टीम इंडिया; युवा खिलाड़ी से छीना गया डेब्यू का मौका; शिवम दुबे करेंगे रिप्लेस

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget