एक्सप्लोरर

IPL से खुद को बाहर रखना बेहद मुश्किल फैसला, उम्मीद है अगले साल इसका हिस्सा जरुर बनूंगा-रूट

आईपीएल के लिए नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी जिसमें कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इनमें रूट के हमवतन मोईन अली, जैसन रॉय और मार्क वुड भी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी इस साल की नीलामी से खुद को दूर रखा है.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए अब तक ये साल बेहद शानदार रहा है. पहले श्रीलंका में और अब भारत में-वो लगातार अपने बल्ले से रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं. इतने शानदार खिलाड़ी का आईपीएल में नहीं खेलना सभी के लिए हैरानी का सबब बना हुआ है. लेकिन अब रूट ने खुद आईपीएल की नीलामी से बाहर होने को लेकर खुलकर बात की है. रूट ने कहा कि, आईपीएल से खुद को बाहर रखना इतना आसान फैसला नहीं है लेकिन अपनी राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि वो आने वाले साल में इस टूर्नामेंट का हिस्सा जरूर बनेंगे. ये लगातार तीसरा मौका होगा जब वो दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

इस साल काफी व्यस्त रहेगी इंग्लैंड 

इंग्लैंड की टीम को इस साल कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं. पहले अपने घर में उसे न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद अगस्त में एक बार फिर भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा जहाँ दोनों ही टीम पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी. फिर इंग्लैंड को एशेज सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. रूट ने कहा, "इस साल हमें बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना है. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि ये मेरे लिए आईपीएल में खेलने का सही समय है. मुझे नहीं लगता कि इससे इंग्लैंड की क्रिकेट को फायदा होगा. मेरे लिए यह बेहद मुश्किल फैसला था. मैं उम्मीद करता हुं की अगले साल आईपीएल का हिस्सा बनने या कम से कम नीलामी में शामिल होने का मौका मिलेगा."

दूसरे टेस्ट में होगा कड़ा मुकाबला 

रूट ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर कहा कि, ये मुकाबला बेहद ही कड़ा होगा. पहला मैच जीतने के बावजूद वह जानते हैं कि उनकी टीम को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा. उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर अगले मैच में चुनौती बेहद कड़ी होगी लेकिन यह उतनी नहीं जितनी तब होती यदि हम 1-0 से पिछड़ रहे होते. हम इस मुकाबले के लिए अच्छी स्थिति में है और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे. हालांकि हम किसी भी तरह इसे खुद पर हावी नहीं होने देंगे. इन परिस्थितियों में जीतने के लिये कितनी कड़ी मेहनत की जरूरत है. इसलिए हम जानते हैं कि इस चुनौती से पार पाने के लिये क्या करना है. इसको लेकर हम बेहद उत्साहित हैं.'

यह भी पढ़ें 

IND Vs ENG: विराट कोहली की कप्तानी को नहीं है कोई खतरा, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया ऐसा दावा

IPL Auction 2021: नीलामी में इन पांच खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, खरीदने के लिए मचेगी होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget