एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल पर दर्शकों ने फेंके शैम्पेन के ढक्कन, कोहली ने जताई नाराजगी

केएल राहुल के ऊपर जिस वक्त ये ढक्कन फेंके गए उस वक्त वह बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे. इस घटना के बाद कुछ मिनट के लिए मैच रुक गया और खिलाड़ी अंपायर से बात करते दिखे.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शनिवार को भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल पर शैम्पेन के ढक्कन फेंकने का मामला सामने आया है. भारत की पहली पारी में शतक जड़ने वाले राहुल पर मैच के तीसरे दिन लंच से पहले दर्शकों के स्टैंड से बोतल का ढक्कन फेंका गया.

राहुल इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 69वें ओवर में एक चीज लेते हुए दिखे जो शैंपेन की बोतल का 'कॉर्क' यानी ढक्कन लग रहा था. उस वक्त राहुल बाउंड्री लाइन के नजदीक फील्डिंग कर रहे थे. मोहम्मद शमी के ओवर की चौथी गेंद के बाद राहुल पर यह ढक्कन फेंका गया. भारतीय कप्तान विराट कोहली इस घटना से नाराज दिखे और उन्होंने राहुल को इसे बाहर फेंकने का निर्देश दिया. 

इस दौरान खेल भी थोड़ी देर के लिये रुक गया क्योंकि भारतीय खिलाड़ी अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ से बात कर रहे थे. इसकी पुष्टि नहीं हुई कि यह अंपायर का ध्यान अनौपचारिक रूप से इस घटना की ओर लाने के लिए था या फिर आधिकारिक शिकायत के लिए. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 364 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. 

इस साल के शुरू में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे गए थे. इससे सिडनी क्रिकेट मैदान से दर्शकों को बाहर भी किया गया था. तब भारतीय टीम ने मैच रैफरी डेविड बून से आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी थी. 

यह भी पढ़ेंः IND vs ENG: 'शतकवीर' जो रूट ने रचा इतिहास, सालों पुराने कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget