एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: क्या टीम इंडिया की जीत में टॉस ने निभाई अहम भूमिका, जानिए Virat Kohli का जवाब

मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने पर कोहली ने कहा कि टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के अनुरूप पिच का फायदा उठाया था.

इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि टीम को धैर्य और दृढ़ निश्चय से इस मुकाबले में जीत मिली है और ऐसे में टॉस को जीत का पूरा श्रेय देना उचित नहीं होगा. भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. कोहली ने इस जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों और दर्शकों को दिया है.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "दर्शकों के होने से माहौल अलग हो जाता है और उनके स्टेडियम में मौजूद होने से टीम और भी मजबूती से उतरती है. यह खेल हमारे धैर्य और दृढ़ निश्चय का सही उदाहरण है जो टीम ने इस मैच में दिखाया. हम आगे भी इसे जारी रखेंगे. मुकाबले में दर्शकों के समर्थन ने भी बड़ी भूमिका निभाई."

उन्होंने कहा, "दोनों टीमों के लिए यहां का वातावरण चुनौतीपूर्ण था. लेकिन हमने इस मुकाबले में धैर्य और दृढ़ निश्चय ज्यादा रखा. हम पिच में टर्न और बाउंस देखकर घबड़ाए नहीं. हमने दोनों पारियों में करीब 600 रन बनाए. अगर आप इस तरह की बल्लेबाजी करें और साझेदारी बनाते हैं तो आपको पता रहता है कि गेंदबाज घरेलू वातावरण में अपना काम बखूबी करेंगे."

मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने पर कोहली ने कहा कि टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के अनुरूप पिच का फायदा उठाया था.

कोहली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस पिच पर टॉस कोई मायने रखता है. हमें विश्वास था कि दूसरी पारी में हम करीब 300 रन बना लेंगे. दोनों टीमों ने कोशिश की और आप टेस्ट क्रिकेट में यही चाहते हैं कि पिच स्पिनरों के लिए हो या तेज गेंदबाजों के लिए इसमें थोड़ी घास होनी चाहिए."

कोहली ने इसके साथ ही टेस्ट में पदार्पण करने वाले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल और विकेटकीपर ऋषभ पंत के प्रदर्शन की सराहना की. अक्षर ने दूसरी परी में 60 रन देकर पांच विकेट झटके और टीम की जीत में अहम योगदान दिया.पंत ने पहली पारी में 58 रन बनाए और साथ ही विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन किया.

कप्तान ने कहा, "अक्षर के लिए यह विशेष पल है. अगर वह चोटिल नहीं होते तो पहला मुकाबला भी खेलते. वह तेजी से गेंदबाजी करते हैं और उम्मीद है कि कुछ और मुकाबलों के बाद वह टेस्ट क्रिकेट में ढल जाएंगे." कोहली ने कहा, "पंत ने ऑस्ट्रेलिया में काफी मेहनत की है और विकेट के पीछे भी आप उनके खेल में परिवर्तन देख सकते हैं. हम चाहते हैं कि वह विकेटकीपिंग के कौशल से और मजबूत बनें क्योंकि हम जानते हैं कि वह टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget