एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा बोले- पंत को बल्लेबाज़ी में बदलाव करने की ज़रूरत नहीं, लेकिन करना होगा ये काम

चेतेश्वर पुजारा चाहते है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी नेचुरल आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखें, लेकिन उन्हें टीम की परिस्थितियों को सबसे ऊपर रखते हुए शॉट चयन को लेकर ज्यादा समझदार होना होगा.

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा चाहते है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी नेचुरल आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखें, लेकिन उन्हें टीम की परिस्थितियों को सबसे ऊपर रखते हुए शॉट चयन को लेकर ज्यादा समझदार होना होगा.

इंग्लैंड की पहली पारी के 578 रन के जवाब में जब भारतीय टीम 73 रन पर चार विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी, तब पुजारा (73) और पंत (91) ने पांचवें विकेट के लिये 119 रन की साझेदारी की. पंत ने 88 गेंद में 91 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन अहम मौके पर डॉम बेस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डीप कवर पर कैच दे बैठे. दिन का खेल खत्म होते समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 257 रन था.

पुजारा ने कहा, ‘‘यह उसका (पंत) नेचुरल खेल है इसलिए हम उसे ज्यादा रोक नहीं कर सकते. वह बहुत रक्षात्मक नहीं हो सकता, क्योंकि ऐसा करने से वह जल्दी आउट हो सकता है. यह (आक्रामक बल्लेबाजी) उसके खेल के लिए अच्छा है कि वह अपने शॉट्स लगाता रहता है लेकिन कभी-कभी उसे बहुत सोच समझ कर शॉट चयन करना होगा.’’

अपनी रक्षात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर पुजारा ने कहा, ‘‘पंत को यह समझने की जरूरत है कि कौन सा शॉट खेलना है और कौन सा नहीं. उसे यह समझने की जरूरत है कि परिस्थितियों के मुताबिक कब क्रीज पर उसकी जरूरत है. चीजों को संतुलित करना उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.’’

पुजारा का मानना ​​है कि पंत जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी गलतियों से सीखेंगे. खेल के दौरान ऐसा समय भी होता हैं आप थोड़े अधिक धैर्य के साथ खेल सकते हैं और क्रीज पर मौजूद दूसरे बल्लेबाज के साथ साझेदारी बना सकते हैं. वह जब भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करेगा, तो हम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं. मुझे यकीन है कि वह इस बात को महसूस करेंगा.’’

इस अनुभवी बल्लेबाज का मानना है कि अगर पंत ‘समझदार’ हैं और कोचिंग सदस्यों की बात सुनता है तो इस तरह से आउट होने से बच सकता है.

पुजारा का मानना ​​है कि पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और क्रीज पर मौजूद वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी को टीम को इंग्लैंड की पहली पारी के बड़े स्कोर के पास पहुंचाने की क्षमता है.

उन्होंने कहा, ‘‘पिच से अब थोड़ा अधिक स्पिन मिल रहा है लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए अब भी अच्छा है. पहले दो दिनों तक यह पूरी तरह से सपाट पिच थी और गेंदबाजों ने अच्छा काम किया.’’

पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हुए. डॉम बेस की शार्ट पिच गेंद पर उनका पुल शॉट लेग पर खड़े क्षेत्ररक्षक के कंधे से टकराकर हवा में लहराकर आसान कैच में बदल गया. इस तरह से आउट होने पर पुजारा की खीझ साफ दिख रही थी. वहीं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का फुलटॉस गेंद पर खेले गये शॉट को जो रूट ने शानदार कैच लपका.

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के नजरिये से हम कुछ अच्छा कर सकते थे. कुछ मामलों में हम दुर्भाग्यशाली रहे. जिस तरह से मैं और रहाणे आउट हुए, मुझे लगता है कि ये दोनों विकेट हमारे नजरिये से काफी अहम थे. लेकिन उम्मीद है कि हम अच्छा करेंगे.’’

पुजारा ने आगे कहा, ‘‘अश्विन और वाशिंगटन दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, हमें यहां से आगे बढ़ने की जरूरत है. कल का दिन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.’’

यह भी पढ़ें- 

Video: आज ही के दिन अनिल कुंबले ने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेकर रचा था इतिहास, जानें कैसे किया ये अद्भुत कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget