एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा मजबूत, बेस ने विराट के विकेट को लेकर किया यह दावा

IND Vs ENG: तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन है. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 121 रन और बनाने की जरूरत है. बेस ने चार विकेट हासिल कर भारत की हालत खराब करने में अहम भूमिका निभाई है.

IND Vs ENG: चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. तीसरे दिन का अंत होने तक इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन है. इंग्लैंड के लिए ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने 6 में से चार विकेट हासिल किए हैं. डॉम बेस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विकेट को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक करार दिया. बेस ने दावा किया है कि उनकी टीम पहले टेस्ट के तीसरे दिन के बाद अच्छी स्थिति में है क्योंकि पिच के और अधिक स्पिन लेने की उम्मीद है.

बेस का यह भारतीय सरजमीं पर पहला ही दौरा है. बेस ने कहा, ''विराट का विकेट निश्चित रूप से ऊपर है. कोहली बेहतरीन हैं और शानदार प्रतिभा का खिलाड़ी है. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और सर्वश्रेष्ठ में से एक है. गेंदबाजी एक प्रक्रिया ही है. मैं जो सीख रहा हूं और कर रहा हूं, वह मुझे वहीं ले जा रही है जहां मैं होना चाहता हूं.''

बेस ने आगे कहा, ''मैं 23 साल का हूं और शायद आगे बढ़ता रहूं. यह यात्रा उतार चढ़ाव भरी होगी. विकेट से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया. मैं मैच के बीच में इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता. हमें काफी कुछ काम करना है. हमने उसे आउट किया और अगली पारी में भी उसे आउट करने की कोशिश करेंगे. यह लंबी सीरीज है.''

श्रीलंका में भी किया अच्छा प्रदर्शन

बेस ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिसमें कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अहम विकेट थे. बेस ने जोर दिया कि कोहली का विकेट किसी अन्य चीज के बजाय गेंदबाजी की प्रक्रिया का ही हिस्सा था. उन्होंने कहा, ''हां, यह प्रक्रिया ही थी. निश्चित रूप से मैं उसे आउट करना चाह रहा था. लेकिन यह कोई जादुई गेंद फेंकना नहीं था. बस सही क्षेत्र में से 10 से 15 अच्छी गेंद फेंकना था. मैं इसी चीज से खुश हूं. मैंने एक ही जगह गेंदबाजी जारी रखी और एक गेंद सीधे ओली पोप के हाथ में चली गयी.''

इंग्लैंड के इस ऑफ स्पिनर का यह 13वां टेस्ट है और उन्होंने श्रीलंका के हालिया दौरे पर 12 विकेट चटकाये थे.

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए कल से ऑनलाइन शुरू होगी टिकट की बिक्री, 50 प्रतिशत दर्शक आ सकेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
WI Vs Pak: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget