एक्सप्लोरर

IND vs ENG: खास रणनीति से अपने खिलाड़ियों को तैयार कर रहे बेन स्टोक्स, दूसरे टेस्ट से पहले खुद किया खुलासा

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मानते हैं कि भारत को उसके घर में हराना कोई आसान काम नहीं है. इसी वजह से वह अपने खिलाड़ियों को खास रणनीति से तैयार कर रहे हैं.

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मानते हैं कि भारत को उसके घर में हराना कोई आसान काम नहीं है. इसी वजह से वह अपने खिलाड़ियों को खास रणनीति से तैयार कर रहे हैं. हालांकि, सीरीज की शुरुआत से पहले ही स्टोक्स ने कहा था कि टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, वे भारत को उसकी धरती पर मात देने का हमें सर्वश्रेष्ठ मौका देने में सक्षम हैं.

लेफ्ट आर्म स्पिनर टॉम हार्टले ने अपने पहले टेस्ट में ही भारत की दूसरी पारी में सात विकेट लेकर इंग्लैंड को 28 रन से यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड की टीम हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट में सिर्फ एक तेज गेंदबाज मार्क वुड के साथ मैदान में उतरी और उसकी यह रणनीति कामयाब रही.

स्टोक्स ने ‘जियो सिनेमा’ को दिये इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है कि कभी-कभी अनुभवहीनता को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि अनुभवी खिलाड़ी खास कर इन परिस्थितियों में अधिक सहज महसूस करता है.

उन्होंने आगे कहा, इस दौरे के लिए हमने जिन स्पिनरों को चुना है, हमें लगता है कि वे हमें भारत को हराने का सबसे अच्छा मौका देंगे. मेरे लिए यह सिर्फ स्पिनरों के बारे में नहीं है. यह उनके पास मौजूद प्रतिभा को समझना और उन्हें वहां जाकर उस प्रतिभा को व्यक्त करने की छूट देने के बारे में है. हम चाहते हैं कि वे परिणाम के बारे में ज्यादा चिंता किये बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें.

इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के खेमे में स्पिन गेंदबाजों की अनुभवहीनता की चर्चा हो रही थी, लेकिन स्टोक्स ने कहा कि वह ऐसी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं. उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर आपका काम विकेट लेना होता है. एक बल्लेबाज के तौर पर आपका काम रन बनाना होता है. इसके बारे में इससे ज्यादा सोचने से चीजें जटिल होने लगती हैं. मैं खिलाड़ियों के मन से नतीजे को लेकर डर और चिंता को दूर कर रहा हूं.

भारत को 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम के बाद टेस्ट सीरीज में किसी ने नहीं हराया है. भारत को उसकी सरजमीं पर हराने की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर स्टोक्स ने कहा, भारत एक ऐसी जगह है जहां आकर एक भी टेस्ट जीतना मुश्किल है, पांच मैचों की सीरीज की तो बात ही छोड़ दीजिए. जो भी टीम यहां आई है उसके लिए यह एक मिशन रहा है कि वह भारत को मात दे. हम इसे समझते हैं और इसका सम्मान करते हैं.

उन्होंने आगे कहा, यह हमारे लिए एक मौके की तरह है. हमारे पास शानदार मौका है. हमने टीम में जिन स्पिनरों, तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के चुना, मुझे लगता है कि यह हमें भारत में सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका देगा.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget