एक्सप्लोरर

IND vs ENG: फाइनल मुकाबले से पहले बेन स्टोक्स बोले- हम हर हाल में जीतना चाहते हैं सीरीज़

बेन स्टोक्स ने कहा, "हम दबाव की परिस्थितियों में जितना अधिक खेलेंगे हमें उससे उतना ही फायदा होगा. हमारी टीम जितना अधिक दबाव झेलेगी उसका उतना ही लाभ हमें विश्व कप में मिलेगा, क्योंकि विश्व कप में हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है."

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह करीबी मैचों से उन्हें विश्व कप की बेहतर तैयारियों में मदद मिलेगी. क्योंकि वे दबाव की परिस्थितियों का सामना करने के लिये तैयार रहेंगे.

इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने के लिये प्रयासरत थी, लेकिन उसे आखिर में भारत से आठ रन से हार का सामना करना पड़ा. इससे शनिवार को होने वाला पांचवां मैच फाइनल जैसा बन गया है.

स्टोक्स ने गुरुवार को मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "जो भी यह मैच जीतेगा, सीरीज उसके नाम होगी. इसलिए आप जानते हैं कि एक टीम के रूप में यह हमारे लिये बहुत अच्छा है, विशेषकर जबकि टी20 विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है. हम दबाव की परिस्थितियों में जितना अधिक खेलेंगे हमें उससे उतना ही फायदा होगा. हमारी टीम जितना अधिक दबाव झेलेगी उसका उतना ही लाभ हमें विश्व कप में मिलेगा, क्योंकि विश्व कप में हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है."

स्टोक्स ने 23 गेंदों पर 46 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें और कप्तान मोर्गन को लगातार गेंदों पर आउट करके भारत को वापसी दिलायी. स्टोक्स ने कहा, "हमारे किसी बल्लेबाज को आखिर तक टिके रहना चाहिए था. निचले क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक रन बनाने का जिम्मा छोड़ना आदर्श स्थिति नहीं थी. ऐसी स्थिति में मध्यक्रम के हमारे किसी बल्लेबाज को आखिर तक टिककर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाना चाहिए था. यह तब निराशाजनक होता है जबकि आपको लगता है कि मैच आपके हाथ में है."

उन्होंने शनिवार को होने वाले मैच के बारे में कहा, "यह फाइनल है, क्योंकि अगर हम नहीं जीतते तो सीरीज गंवा देंगे और हम सीरीज नहीं गंवाना चाहते हैं. हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं. जैसा मैंने कहा कि हमें जितना अधिक दबाव की परिस्थितियों में रखा जाता है उतना ही हमारे लिये अच्छा होगा."

यह भी पढ़ें- 

Jasprit Bumrah Sanjana Photos: जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना के साथ शेयर की रिसेप्शन की तस्वीर, लिखा बेहद इमोशनल पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की ‘यंग’ टीम इंडिया में कितने खिलाड़ी 30 से ऊपर के? यहां देखें
शुभमन गिल की ‘यंग’ टीम इंडिया में कितने खिलाड़ी 30 से ऊपर के? यहां देखें
टेस्ट क्रिकेट में भारत की 6 सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को भी चटाई धूल
टेस्ट क्रिकेट में भारत की 6 सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को भी चटाई धूल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
IND vs SL 2nd Test, Day-4 Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी साझेदारी, श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
Live: प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी साझेदारी, श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

वीडियोज

Hijab Controversy | Asaduddin Owaisi: हिजाब पर HC के फैसले से गुस्से में ओवैसी! | HC | Muslim
Hijab Controversy | Asaduddin Owaisi: हाईकोर्ट का फैसला...ओवैसी को चुभा! | Allahabad | HC | Muslim
Kriti Sanon Ad Controversy: Kangana Ranaut और कृति के विवाद में अब आया नया ट्विस्ट! | Baba Ramdev
Heavy Rain News Today | Weather Alert: इफको चौक पर धंसी सड़क...बेसमेंट में लबालब पानी | ABP News
गर्लफ्रेंड की मोहब्बत पर मौत की स्क्रिप्ट !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट
H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट
चिराग पासवान NDA में लेकिन रास्ते अलग! बोले- 'मेरे मन में…'
चिराग पासवान NDA में लेकिन रास्ते अलग! बोले- 'मेरे मन में…'
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
किराना हिल्स में टकराने वाला भारत का ड्रोन कितना ताकतवर, खौफ में था PAK
किराना हिल्स में टकराने वाला भारत का ड्रोन कितना ताकतवर, खौफ में था PAK
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU विधायक बोले- 'हमको PM बनने का मन'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU विधायक बोले- 'हमको PM बनने का मन'
किस तरह की एक्सरसाइज करने पर होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए सावधानी
किस तरह की एक्सरसाइज करने पर होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए सावधानी
Embed widget