एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इशांत शर्मा को 400 विकेट लेते देखना चाहते हैं अश्विन, तारीफ में कही ये बड़ी बात

भारत की मौजूदा टेस्ट टीम में इशांत शर्मा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अपना 98वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वह दिग्गज कपिल देव (434 विकेट) और जहीर खान (311 विकेट) के बाद टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं.

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पिछले 14 सालों की मेहनत को अनुकरणीय करार देते हुए अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह चाहते है कि उनका यह साथी गेंदबाज टेस्ट मैचों में 400 विकेट हासिल कर भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों के लिए एक रोडमैप तैयार करें.

भारत की मौजूदा टेस्ट टीम में इशांत शर्मा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अपना 98वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वह दिग्गज कपिल देव (434 विकेट) और जहीर खान (311 विकेट) के बाद टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं.

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद कहा, "देखिये, इशांत इस भारतीय टीम के सबसे अधिक मेहनत करने वाले खिलाड़ियों में से हैं. उन्हें इस वजह से भी ज्यादा मेहनत करनी होती है, क्योंकि वह लंबे (छह फुट चार इंच) कद के खिलाड़ी है और करियर के दौरान खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है. वह लगभग 14 सालों से खेल रहे हैं."

इशांत 100 टेस्ट के आंकड़े से महज दो टेस्ट दूर हैं और वह ऐसा करने वाले देश के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं. इस फॉर्मेट में खुद 386 विकेट झटकने वाले अश्विन ने कहा कि टेस्ट मैचों का शतक अपने आप में एक उपलब्धि है. उन्होंने कहा, "इशांत ऑस्ट्रेलिया (2007-08) गये थे और उन्होंने रिकी पोंटिंग का विकेट लिया. इसके बाद चोट के बावजूद वह कई दौरों पर गये. किसी तेज गेंदबाज के लिए भारत के लिए 100 टेस्ट खेलना कोई मजाक नहीं है और यह बेहद ही शानदार उपलब्धि है."

अश्विन ने आगे कहा, "मैं इशांत को इसकी बधाई दूंगा लेकिन मैं चाहता हूं कि वह 400 या शायद 500 विकेट लेकर भारत के भविष्य के तेज गेंदबाजों के लिए रोडमैप तैयार करें. इशांत हमेशा खुश रहने वाले खिलाड़ी हैं और हर परिस्थिति में उनके चेहरे पर मुस्कान रहती है."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: अश्विन का मानना- पांचवें दिन चेन्नई टेस्ट जीत सकता है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget