एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: शानदार शतक के बाद अश्विन ने खोले कई राज, इन्हें दिया कामयाबी का श्रेय

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा. अश्विन के शतक की बदौलत टीम इंडिया की जीत दूसरे टेस्ट में लगभग तय हो गई है. दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन ने यह भी बताया कि उन्होंने इस पारी के दौरान कौन सा शॉट 13 साल बाद खेला.

IND Vs ENG: चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 7 विकेट हासिल करने की जरूरत है. भारत ने अश्विन के 106 रनों की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी पारी में 286 रनों का स्कोर बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 428 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 53 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. अश्विन ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय के बाद स्वीप शॉट खेला.

सोमवार को अश्विन ने बेहद ही मुश्किल पिच पर अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा. अश्विन ने कहा, ''पिछले टेस्ट के बाद हम यह सोच रहे थे कि हमें कैसे जैक लीच का सामना करना है और मैंने उनके खिलाफ स्वीप शॉट खेलना शुरू कर दिया. पिछली बार मैंने तब स्वीप शॉट खेला था जब मैं करीब 19 साल का था. उसके बाद से पिछले 13-14 साल से मैंने स्वीप शॉट नहीं खेला था. मैं सात-10 दिन से इस शॉट का अभ्यास कर रहा था और मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी ये योजना कारगर रही."

बल्लेबाजी कोच को दिया श्रेय

अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर दिया. उन्होंने कहा, "हम विक्रम राठौर के साथ इसका अभ्यास कर रहे हैं. नए विकल्पों को तलाशने में राठौर काफी मददगार रहे हैं. वह उन लोगों में से हैं, जिन्होंने मुझे खुद को साबित करने में मदद की. पिछले चार-पांच टेस्ट मैच में मैंने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है."

अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट भी हासिल किए थे. यह तीसरा मौका है जब अश्विन एक ही टेस्ट में पांच से ज्यादा विकेट और शतक लगाने में कामयाब रहे हैं. अश्विन इस रिकॉर्ड की बदौलत दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स की श्रेणी में शुमार हो गए हैं.

IND vs ENG: अश्विन की शानदार पारी देख पत्नी प्रीति ने किया मजाकिया ट्वीट, जानिए आलोचकों को कैसे दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget