एक्सप्लोरर

IND vs ENG: हार के बाद इयोन मोर्गन ने अपने बयान से जीता सभी का दिल, जानिए क्या कहा

इयोन मोर्गन ने कहा, ''भारत जैसे मजबूत देश के खिलाफ उसके घर में खेलना काफी रोमांचक रहा. आज का मैच शानदार था. भारत ने कई मौकों पर हमसे बेहतर खेला और वह जीत के हकदार हैं.''

India vs England: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन वो अपनी लय को आगे कायम नहीं रखी सकी. अंतिम मुकाबले में हार के साथ इंग्लैंड ने 3-2 से सीरीज गवां दी.

पांचवें मुकाबले में बुरी तरह से हारने से इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन काफी निराश हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा, ''भारत जैसे मजबूत देश के खिलाफ उसके घर में खेलना काफी रोमांचक रहा. आज का मैच शानदार था. भारत ने कई मौकों पर हमसे बेहतर खेला और वह जीत के हकदार हैं.''

इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "इस सीरीज में हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला. हमारे लिए कई चीजें पॉजिटिव रहीं. हमने इस सीरीज में निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी आज़माया. हमें आगे इसका फायदा मिलेगा."

मोर्गन ने आगे कहा, "हमने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में काफी अच्छा खेल दिखाया. आज का दिन हमारा नहीं था, लेकिन यह एक काफी अच्छी सीरीज रही है."

गौरतलब है कि पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था. इसके बाद दूसरे टी20 में भारत को जीत मिली और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इसके बाद इंग्लैंड ने तीसेर टी20 में जीत दर्ज की, लेकिन एक बार फिर भारत ने वापसी की और चौथा टी20 जीता. इस तरह सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ गई और फाइनल जैसी स्थिति बन गई. सीरीज के अंतिम मुकाबले को इंडिया ने 36 रनों से जीतकर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली.

इस तरह भारत ने जीता पांचवां टी20

इंडिया ने पांचवें टी20 में पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 64, विराट कोहली ने नाबाद 80, सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 39 रनों की पारियां खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए. चार ओवर में महज़ 15 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

यह भी पढ़ें- 

क्या विश्व कप में भी ओपनिंग करेंगे विराट कोहली? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget