एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th T20I: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की हुई वापसी

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया.

IND vs ENG 5th T20I Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. टीम इंडिया मुकाबले में पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर लिया है. 

बता दें कि टीम इंडिया में मोहम्मद शमी के रूप में सिर्फ एक ही बदलाव हुआ है. वहीं इंग्लिश टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला. इंग्लैंड में तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई. बताते चलें कि टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है. 

टॉस के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, "हमने हिस्सों में कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है. हालांकि हमें इससे अच्छा करना चाहिए. गेम में खास मोमेंट पकड़ने की जरूरत है. टीम में अच्छा माहौल है, यह अच्छा वेन्यू है और यहां काफी भीड़ है. यह अच्छा विकेट है, मार्क वुड वापस आए हैं. दोनों टीमें हाई-ऑक्टेन हैं. हमारी टीम में चार इम्पैक्ट सब हैं."

टॉस के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, विकेट अच्छा दिख रहा है. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ज्यादा ओस नहीं होगी. आज रात स्टेडियम खचाखच भरा होने वाला है. हम चाहते हैं कि लड़के यह जिम्मेदारी लें, हम यही मांग करते हैं और वे यही कर रहे हैं. आप कभी-कभी फेल होते हैं, खासकर जब आप हाई रिस्क पर खेलते हैं."

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती. 

मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड. 

 

ये भी पढ़ें...

U19 Womens World Cup 2025: भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget