एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th T20: राहुल तेवतिया को मिल सकता है डेब्यू का मौका, जानें टीम इंडिया की संभावित Playing XI

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है, ऐसे में इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.

इस सीरीज के पहले तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे, लेकिन चौथे मुकाबले में टीम इंडिया लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही. इस मैच में भारत की जीत में उसके तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी. वहीं इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में महत्वपूर्ण बात यह रही कि उसने जो दो मुकाबले जीते उनमें उसने भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी निपटाया.

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म चिंता का विषय है. हालांकि, यह साफ है कि राहुल इस मैच में भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. राहुल ने इस सीरीज में क्रमश: 01, 00, 00 और 14 रन बनाए हैं. उनके करियर में अब तक की यह सबसे खराब सीरीज रही है.

राहुल तेवतिया को मिल सकता है मौका

चौथे टी20 में लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटाए थे. इस सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाज़ उनके खिलाफ आसानी से रन बना रहे हैं. ऐसे में कप्तान विराट कोहली फाइनल मुकाबले में सुंदर की जगह आईपीएल 2020 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले राहुल तेवतिया को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. राहुल लेग स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं. आईपीएल 2020 में राहुल पांच गेंदो पर लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे.

चहल की वापसी मुश्किल

चौथे टी20 में सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. उनकी जगह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर राहुल चहर को मौका मिला था. चहर ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया. उन्होंने इस मैच में दो अहम विकेट चटकाए थे. ऐसे में इस मैच में भी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उनके युवा कंधो पर रह सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- केएल राहुल/ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया/वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 5th T20: आज भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा पांचवां टी20, सीरीज जीतने पर रहेंगी दोनों टीमों की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget